फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों को ठगने वाले दो शातिर दिल्ली से गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। लोगों का भरोसा जीतकर धोखाधड़ी करने वाले दो दो शातिर ठगों को साइबर सेल ने दिल्ली से दबोचा है। आरोपियों की पहचान नई दिल्ली के सरस्वती विहार निवासी टीनू यादव (33) और दिल्ली निवासी नीतिश कुमार उर्फ सन्नी उर्फ लक्ष्य (27) के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर तीन दिन का रिमांड हासिल किया। नीतिश दिल्ली के बदरपुर स्थित एक कॉल सेंटर में काम करता है। उसे जुआ खेलने की आदत है। उसके ऊपर काफी कर्ज हो गया था इसलिए वह ठगी करने लगा।
विज्ञापन

मलोया निवासी एक महिला ने पुलिस को बताया था कि 13 दिसंबर को उसका स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का नया क्रेडिट कार्ड आया था। इस दौरान उसे एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाला बोला कि वह एसबीआई का कर्मचारी है। क्रेडिट कार्ड को एक्टिवेट करने के लिए उसने कॉल की है। आरोपी ने कार्ड का सिविवि नंबर, आधार नंबर और अन्य जानकारियां ले लीं। इसके बाद महिला ने भरोसे में आकर अपने मोबाइल पर आया ओटीपी नंबर भी बता दिया। इसके बाद अलग-अलग 3 ट्रांजेक्शन में क्रेडिट कार्ड से दो लाख 21 हजार 786 रुपये कट गए। इसी मामले में पुलिस ने टीनू यादव को गिरफ्तार किया है।
बॉक्स
नीतिश ने लोन करवाने का झांसा देकर ठगे थे 70 हजार
उधर, कजहेड़ी निवासी गुरबंत सिंह का सात लाख का लोन करवाने का झांसा देकर 70 हजार की ठगी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी नीतिश कुमार को गिरफ्तार किया है। गुरबंत को चार फरवरी को एक लड़की की कॉल आई। उसने खुद को बजाज फाइनेंस का कर्मचारी बताकर लोन ऑफर किया। गुरबंत ने सात लाख का लोन मांगा। इसके बाद उन्हें संजीव नाम के एक व्यक्ति ने कॉल कर बैंक से संबंधित कुछ दस्तावेज मांगे और दोबारा कॉल करने की बात कही। दोबारा कॉल कर बताया गया कि सात लाख का लोन मंजूर हो गया है। गुरबंत को इसके लिए सिक्योरिटी मनी के रूप में 70 हजार रुपये मांगे गए। पांच फरवरी को आरोपी के बताए खाते में गुरबंत ने 70 हजार रुपये जमा करवा दिए। इसके बाद आरोपी 48800 रुपये और मांगने लगे। ठगी का अहसास होने पर गुरबंत पुलिस के पास पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें