धुंध की वजह से रेलवे ने दो ट्रेनों को फरवरी तक रद्द करने के आदेश जारी कर दिए हैं। अपलाइन पर चलने वाली ट्रेन नंबर 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस 25 दिसंबर से लेकर 15 फरवरी तक रद्द रहेगी। इसके अलावा ट्रेन नंबर डाउन लाइन पर ट्रेन नंबर 15708 अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस 28 दिसंबर से 18 फरवरी तक रद्द रहेगी।
ट्रेनों के रद्द होने से यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। खासकर उन यात्रियों को जिन्होंने पहले से ही इस ट्रेन में अपने टिकट रिजर्व करवा रखे हैं। दूसरी ओर कोहरे का असर लंबी दूरी की ट्रेनों पर लगातार पड़ रहा है। ट्रेन नंबर 12231 सद्भावना एक्सप्रेस निर्धारित समय से एक घंटा, शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस 45 मिनट, पश्चिम एक्सप्रेस 25 मिनट, अमृतसर-हरिद्वार जनशताब्दी 35 मिनट, 13307 किसान एक्सप्रेस 45 मिनट, सियालदहा एक्सप्रेस 48 मिनट लेट रही। इसके अलावा अन्य ट्रेनों पर भी असर पड़ा है।
रेलवे ने रात्रि में बढ़ाई पेट्रोलिंग
दूसरी ओर धुंध एवं सर्दी बढ़ने से रेलवे ने पटरियों पर अपनी पेट्रोलिंग बढ़ा दी है। खासकर रात्रि में पूरा ध्यान दिया जा रहा है। इतना ही नहीं अधिकारी भी निरीक्षण कर रहे हैं। ट्रेनों के अलावा फाटकों को भी चेक किया जा रहा है। यदि लगातार धुंध रही तो आने वाले समय में कई ट्रेनों पर इसका असर पड़ेगा।