सीएम साहब! हमारी चिंता छोड़ें और अपने बागी विधायकों को संभालें। यह बात सांसद दुष्यंत चौटाला ने नारनौंद में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। सांसद दुष्यंत ने कहा कि भाजपा सरकार की कार्यप्रणाली से प्रदेश की जनता पहले ही दुखी थी, अब विधायकों ने बागी तेवर दिखाकर यह साबित कर दिया है कि भाजपा न तो जनता को खुश कर पाई और न ही सरकार के कामकाज से उसके विधायक खुश हैं।
विधायकों के बागी तेवर सीएम साहब को सहन नहीं हुए और बौखला गए हैं। इसी बौखलाहट में वे हमारे परिवार के बारे में बयानबाजी कर रहे हैं। नारनौंद नगरपालिका चेयरमैन के चुनाव न करवाने के सवाल के जवाब में सांसद दुष्यंत ने कहा कि हलके के विधायक एवं वित्तमंत्री इस बात से भयभीत हैं कि कहीं उनकी पार्टी का चेयरमैन नहीं बनने वाला। इस अवसर पर उनके साथ विधायक अनूप धानक, पूर्व विधायक रामकुमार गौतम, बारह खाप प्रधान सुरेश कौथ, राजेंद्र लितानी, शीला भ्याण आदि भी थे।