फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली एनसीआर में कोरोनावायरस की दस्तक, पांच संदिग्ध मामले मिले, आइसोलेशन वार्ड बनाने के आदेश

Tue, 28 Jan 2020 09:53 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

हरियाणा में कोरोना वायरस के पांच संदिग्ध मामले सामने आए हैं। इनमें से दो गुरुग्राम, एक फरीदाबाद, एक नूहं और एक पानीपत में मिला है। ये मरीज स्वास्थ्य महकमे की निगरानी में उपचाराधीन हैं। हालांकि स्वास्थ्य महकमे ने अभी मरीजों को इस वायरस से ग्रस्त होने की पुष्टि नहीं है। मगर इस वायरस को लेकर स्वास्थ्य महकमे ने अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसके अलावा चीन से आने वाले हरियाणा के सभी यात्रियों पर भी नजर रखने के आदेश दिए गए हैं।

विज्ञापन


हरियाणा स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ सूरजभान कंबोज ने बताया कि प्रदेश के सभी जिलों के सिविल सर्जन को कोरोना वायरस को लेकर दिशा निर्देश जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि भारत सरकार की एडवाइजरी के अनुसार हरियाणा स्वास्थ्य विभाग ने भी चीन से आने वाले हर व्यक्ति के जांच जारी और उनको अंडर ऑब्सर्वेशन में रखने व सैंपल लेने की प्रक्रिया की जा रही है। प्रदेश के सभी जिलों में आइसोलेशन वार्ड बनाए गए। उन्होंने बताया कि सभी जिलों में रैपिड रिस्पांस टीम बनाई गई है। जो तुरंत इनके संपर्क में आकर इनका ध्यान रखेंगे और मॉनिटरिंग करेंगे।

सभी अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड बनाने के आदेश
हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि जिला अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड बनाना, उपचार की सुविधा तथा दवाइयों की समुचित आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा जिला निगरानी अधिकारियों निर्देश दिया गया है कि यदि कोई भी मामला संदेह में पाया जाता है तो उसकी सूचना राज्य निगरानी अधिकारी को भेंजे। 
विज्ञापन


इसके साथ ही उनके परिवारों तथा आसपास के लोगों पर निगरानी रखी जा रहा है ताकि प्रत्येक व्यक्ति को सुरक्षित रखा जा सके। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार चंडीगढ़ तथा दिल्ली स्थित अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के संपर्क हैं, ताकि चीन से आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की उचित जांच करवाई जा सके। इसके अलावा एयरपोर्ट पर आगंतुकों की स्कैनिंग की जा रही है। इस संबंध में केंद्र सरकार ने एक एडवाइजरी भी जारी है, जिसमें हेल्पलाइन नंबर शामिल किया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें