फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईबीपीएस परीक्षा के दौरान दो स्टूडेंट्स के एक्टिवा से मोबाइल और हजारों कैश चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (आईबीपीएस) की परीक्षा देने आए दो स्टूडेंट्स के एक्टिवा से चोरों ने दो मोबाइल और 3500 रुपये चोरी कर लिए। इसक पता उस वक्त लगा जब स्टूडेंट्स परीक्षा देने के बाद वापस बाहर लौटे। मामले की सूचना पर इंडस्ट्रियल थाना पुलिस ने डीडीआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

यह परीक्षा शनिवार को सुबह 10.30 से 12.30 बजे के बीच हुई। शिकायतकर्ता 25 साल की नेहा ने बताया कि वह बलटाना की रहने वाली हैं और इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 स्थित प्लॉट नंबर-28 में आईबीपीएस की परीक्षा देने आई थी। वह सुबह 10 बजे प्लॉट की पार्किंग में अपनी एक्टिवा खड़ी कर परीक्षा देने चली गई। यहां पार्किंग में सिक्योरिटी गार्ड भी मौजूद थे। करीब 12.30 बजे परीक्षा देकर वापस एक्टिवा के पास पहुंची तो डिग्गी खुली मिली। उसमें रखा रेडमी का मोबाइल फोन और 1500 रुपये कैश चोरी हो चुका था।
वहीं दूसरे मामले में बलटाना निवासी 24 साल के मोहित जैन ने बताया कि वह भी यहां आईबीपीएस की परीक्षा देने आए थे और जब वापस अपने एक्टिवा के पास आए तो देखा कि डिग्गी से रियलमी मोबाइल और दो हजार रुपये कैश चोरी हो चुका था। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। इंडस्ट्रियल एरिया-1 थाना पुलिस ने डीडीआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं पुलिस ने वारदात के बाद आरोपियों की पहचान के लिए आसपास के एरिया में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालनी शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें