फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीरकपुर में हादसा: डबल बेसमेंट की खुदाई के कारण गिरे दो शोरूम, कोई हताहत नहीं

Wed, 01 Dec 2021 04:50 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जीरकपुर

सार

शुरुआती जांच में यह प्रोजेक्ट किसका है और इसका मालिक कौन है, इस बारे में जानकारी नहीं मिली है।  
विज्ञापन
जीरकपुर में होटल बेसमेट की खुदाई। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़-अंबाला मुख्य मार्ग पर बलटाना को जाने वाले मोड़ के नजदीक की जा रही डबल बेसमेंट की खुदाई के कारण दो शोरूम गिर गए। गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। अब तक की जांच में सामने आया है कि यहां एक होटल बनना है जिसकी बेसमेंट की खुदाई की जा रही थी। सूत्रों के अनुसार होटल कोई मंत्री बना रहा है। 

विज्ञापन


शोरूम गिरने की सूचना मिलने के बाद नगर काउंसिल के ईओ गिरीश वर्मा, बिल्डिंग इंस्पेक्टर लखबीर और विक्टर जायजा लेने मौके पर पहुंचे। शुरुआती जांच में यह प्रोजेक्ट किसका है और इसका मालिक कौन है, इस बारे में जानकारी नहीं मिली है। खुदाई के कारण गुरुकिरपा मार्बल और एक गोदाम गिर गए।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें