फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में दो आरपीएफ जवानों की मौत, पटियाला में दम घुटने से गई युवक की जान

Mon, 23 Dec 2019 10:57 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर/पटियाला/पठानकोट (पंजाब)
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त कार । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नशे की लत के शिकार नौजवान से कमरे में रखे कपड़ों में आग लग गई और धुएं में दम घुटने से उसकी मौत हो गई। उसका शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल समाना लाया गया। मरने वाले युवक की पहचान मनदीप सिंह (38) निवासी गांव खेड़ी नगाइयां के तौर पर हुई है। घग्गा पुलिस थाने से मामले के जांच अधिकारी जगदीश नैन ने बताया कि मरने वाले नौजवान की पत्नी ने पुलिस के पास बयान दिया है कि मनदीप सिंह नशे की बुरी लत का शिकार था। 

विज्ञापन


रविवार रात उसने कमरे में बेड में रखे कपड़ों को निकाल कर आग लगा दी। लेकिन नशे में होने कारण वह खुद बेड और दीवार में फंस गया और बाहर नहीं निकल सका। आग से फैले धुएं में उसका दाम घुटने से मौत हो गई। पुलिस ने सूचना मिलने पर मौके पर पहुंच कर लोगों की मदद से नौजवान को कमरे से बाहर निकाला। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मामले में धारा 174 के तहत कार्रवाई की गई है।

नवांशहरः ओवरडोज से एक की मौत
कस्बा काठगढ़ गांव बनां (टौंसा) स्थित एक पेपर मिल में तूड़ी का भूस लेकर आए युवक की नशे की ओवरडोज से मौत हो गई। मृतक बठिंडा के गांव पत्ती भाईके निवासी बताया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने इसे ओवरडोज पाया है। फैक्ट्री के सिक्योरिटी इंचार्ज कुलदीप राणा ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 6 बजे जिला बठिंडा के गांव पत्ती भाईके से हरविंदर (25) ट्रैक्टर-ट्राली में तूड़ी का भूस लेकर आया था। 
विज्ञापन


वह फैक्ट्री में ड्राइवरों के लिए बने बाथरूम में गया लेकिन वापस नहीं आया। बाथरूम में बार-बार फोन बजने पर आसपास के ड्राइवरों ने दरवाजा खोलकर देखा तो युवक के हाथ में सीरिंज लगी हुई देखी। युवक को तुरंत रोपड़ के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसएचओ काठगढ़ परमिंदर सिंह ने बताया कि शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। प्राथमिक जांच में मामला ओवरडोज का जान पड़ता है।

विज्ञापन

पठानकोटः लेंटर गिरने से बुजुर्ग की मौत

पठानकोट-सुजानपुर रोड पर स्थित गांव छोटेपुर में लेंटर गिरने से घर में सो रहे बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक की पहचान छोटेपुर निवासी किशन चंद के रुप में हुई है। आसपास के लोगों ने बामुश्किल बुजुर्ग की लाश को मलबे के नीचे से निकाला। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना रविवार रात की है। मृतक के बेटे प्रेम पाल व बीरवल ने बताया कि वह सुजानपुर के पैलेस में शादी समारोह में गए थे। 

घर में पिता किशन चंद व मां सीता देवी थे। पिता किशनचंद कमरे में सो रहे थे और मां सीता बाहर थीं। इस दौरान घर का लेंटर पिता के ऊपर गिर गया और उनकी मौत हो गई। छत गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग भी इकट्ठे हो गए और मृतक को मलबे से निकाला। 

बेटों का कहना है कि जब तक वह घर पहुंचे तब तक पिता की मौत हो चुकी थी। परिवार ने मुआवजे की मांग की है। सूचना मिलते ही मौके पर सुजानपुर थाने की पुलिस पहुंची। पुलिस ने बेटों के बयान पर कार्रवाई कर सोमवार को सिविल अस्पताल से लाश का पोस्टमार्टम करवाया।

जालंधरः ट्रक और कार की टक्कर में, 2 आरपीएफ कर्मचारियों की मौत
सोमवार की सुबह हादसों के सुबह साबित हुई। शहर के करतारपुर के नजदीक गांव नौगज्जा के पास एक ट्रक और कार की टक्कर हो गई। इस भयानक टक्कर में दो आरपीएफ कर्मचारियों की मौके पर ही मौत हो गई। मरने वालों की पहचान एचसी रमन कुमार और एचसी मदन सिंह के रुप में हुई है। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने बताया कि इन दोनों घायल आरपीएफ कर्मचारियों को अस्पताल ले जाया गया था। जहां डॉक्टरों ने इन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच चल रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें