फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर कीर्तन को लेकर सिख संगठनों में ठनी

Sat, 04 Jan 2014 09:56 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में सिख संगठनों में नगर कीर्तन निकाले जाने पर आपस में ही ठन गई है। केंद्रीय तालमेल कमेटी और चंडीगढ़ समूह गुरुद्वारा प्रबंधक संगठन के बीच तनातनी है। दोनों ही कमेटी आमने सामने हैं।
विज्ञापन


दोनों ही अकाल तख्त का आदेश के उल्लंघन की बात कर रहे हैं। केंद्रीय तालमेल कमेटी के अध्यक्ष गुर प्रताप सिंह रियाड़ का कहना है कि उन्होंने अकाल तख्त का सम्मान किया है।

वर्ष 1997 में अकाल तख्त की बैठक में वे भी थे। उस बैठक में सात सदस्यीय कमेटी बनाई गई थी। कमेटी का काम रूट और समाप्ति तय करना था, लेकिन पिछले दस वर्षों से कोई बैठक नहीं हुई।
विज्ञापन


रियाड़ ने यहां तक कह डाला कि जिसे जहां भी शिकायत करनी हो कर दे हमें किसी का डर नहीं है। तालमेल कमेटी ने वीरवार को नगर कीर्तन आयोजन किया जबकि चंडीगढ़ समूह गुरुद्वारा प्रबंधक संगठन ने शुक्रवार को नगर कीर्तन का आयोजन किया।

एक स्थान से ही नगर कीर्तन निकाला जाना चाहिए। मर्यादा का पालन होना जरूरी है। इस पर सियासत नहीं होनी चाहिए।
मलकीत सिंह, पार्षद शिरोमणि अकाली दल।

मर्यादा भंग करनेवालों पर कार्रवाई होनी चाहिए।
जगीर सिंह, प्रधान, गुरुद्वारा श्री गुरुसिंह सभा सेक्टर-29।

आपस में मेलजोल कर ही नगर कीर्तन निकाला जाना चाहिए। अकाल तख्त का सम्मान होना बहुत जरूरी।
परमजीत सिंह, महासचिव, गुरुद्वारा श्री गुरसिंह सभा सेक्टर-19

ऐसे हालत में बड़ी तकलीफ होती है। एक नगर कीर्तन निकलना चाहिए। मर्यादा का पालन सबके लिए जरूरी।
तारा सिंह, प्रधान गुरुद्वारा साहिब सेक्टर-38 शाहपुर।

कोट...
अकाल तख्त पर शिकायत होगी। मर्यादा का पालन करना सभी का कर्तव्य है। पहले से ही तय था कि नगर कीर्तन सेक्टर-34 के गुरुद्वारा साहिब से निकलेगा।
- नैब सिंह, चेयरमैन, चंडीगढ़ समूह गुरुद्वारा प्रबंधक संगठन।
 
सभी गुरुद्वारा साहिब से नगर कीर्तन बारी बारी से निकलें और समाप्ति हो। हमने अकाल तख्त का आदेश का उल्लंघन नहीं किया है। हमें किसी का डर नहीं है। अकाल तख्त को जवाब दे देंगे।
विज्ञापन

- गुर प्रताप सिंह रियाड़, प्रधान केंद्रीय तालमेल कमेटी चंडीगढ़।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें