फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी समारोह में ताबड़तोड़ फायरिंग, जान बचाने को इधर-उधर भागे लोग, चाचा-भतीजे की मौत

Wed, 04 Dec 2019 09:53 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दोराहा स्थित कश्मीर गॉर्डन रिजॉर्ट्स में चल रहे विवाह समारोह के दौरान दो पक्ष में मामूली सी बात को लेकर झड़प हो गई। इसके बाद कई राउंड फायर हुए। फायरिंग में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गए। वारदात के बाद विवाद समारोह में कोहराम मच गया। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर उधर भागने लगे। 

विज्ञापन


बताया गया है कि जिस समय गोली चली, उस समय पंजाबी गायक बब्बू मान बाहर स्टेज पर गाना गा रहे थे। जानकारी मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस गोली चलाने वाले व्यक्ति की पहचान करने के लिए सीसीटीवी कैमरे और शादी में बनाई जा रही वीडियो की जांच कर रही है। 

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार एनआरआई हरजीत सिंह सराओं की बेटी डॉक्टर हेमजोत सराओं का विवाह लुधियाना के गांव धांदरा निवासी गुरकंवल प्रीत सिंह के साथ तय हुआ था। बुधवार को दोराहा स्थित कश्मीर गार्डन रिजॉर्ट्स में विवाह समारोह का आयोजन रखा गया था। शादी में लोगों को मनोरंजन के लिए पंजाबी गायक बब्बू मान को बुलाया गया था। 

रिजॉर्ट्स के बाहर बब्बू मान गाने गा रहे थे कि अंदर हॉल में एक टेबल पर कुछ लोगों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि अचानक फायरिंग शुरू हो गई। इस हादसे में धांदरा निवासी बंत सिंह पहलवान और खमाणो निवासी हरजीत सिंह मौत हो गई। दोनों आपस में चाचा-भतीजा थे। जबकि धांदरा निवासी जगजीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। 

बताया जा रहा है कि घायल जगजीत सिंह ने गोलियां चलाई थीं, जिसे एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। आरोपी जगजीत सिंह की बंत सिंह पहलवान के साथ पुरानी रंजिश चल रही थी। इस वारदात के बाद पूरे समारोह में अफरातफरी मच गई। गायब बब्बू मान को उनके निजी सुरक्षा कर्मी किसी तरह लेकर वहां से निकल गए। वहीं मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने रिजॉर्ट्स में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें