फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवरात्रि पर भांग पीना पड़ गया महंगा, चाचा भतीजे की मौत, एक गंभीर

Sat, 25 Feb 2017 06:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
लुधियाना में भांग पीने से दो युवकों की मौत
विज्ञापन
शिवरात्रि पर भांग पीना एक परिवार को भारी पड़ गया। उल्टियां लगने के कारण जहां चाचा और भतीजे की मौत हो गई, वहीं एक की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना पंजाब के लुधियाना की है। शिवरात्रि पर अधिक मात्रा में भांग पीने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक की हालत खराब हो गई। उसे सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया है। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन


शिंगार सिनेमा रोड पर रहने वाले नोखे लाल ने कहा कि वह इलाके में ही एक किराए के कमरे में रहता है। उसके साथ अमित (32) और उसका भतीजा धीरज (15) रहते हैं। नोखे ने बताया कि शुक्रवार को वह काम पर चला गया। पीछे से दोनों ने अधिक मात्रा में भांग पी ली। शाम को जब वह लौटा तो देखा कि अमित और धीरज उल्टियां कर रहे थे। पूछने पर दोनों ने बताया कि उन्होंने काफी मात्रा में भांग पी ली थी। रात भर वह दोनों को संभालता रहा।

शनिवार सुबह दोनों की हालत ज्यादा बिगड़ गई। इसके बाद उसने दोनों को सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां सुबह साढ़े 9 बजे अमित ने दम तोड़ दिया। कुछ समय बाद ही धीरज की मौत हो गई। नोखे के मुताबिक अमित बॉबी पैलेस में वेटर था। थाना डिवीजन नंबर छह की पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसएचओ सुभाष चंद्र के अनुसार पोस्टमार्टम के बाद मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन


मृतकों के साथी ने ज्यादा भांग पीने के बाद मौत की बात कही है। पुलिस कार्रवाई कर रही है। दूसरे मामले में जमालपुर निवासी मदन लाल (38) ने बताया कि वह किराए के मकान में रहता है और लेबर का काम करता है। शुक्रवार रात मोहल्ले में भांग के पकौड़ों का लंगर लगा हुआ था। उसने पकौड़े ज्यादा मात्रा में खा लिए। देर रात उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे सिविल अस्पताल में पहुंचाया गया।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें