चंडीगढ़ में रविवार को कोरोना से जहां दो लोगों की मौत की पुष्टि की गई, वहीं 109 नए संक्रमित मिले। स्वस्थ होने के बाद 46 मरीजों को घर भेज दिया गया। बता दें कि शहर में अब तक कोरोना से 234 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 15134 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं।
कोरोना का संक्रमण एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगा है। संक्रमितों की संख्या के साथ मौतों का आंकड़ा भी बढ़ने लगा है। इससे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी चिंतित है। रविवार को जिन दो संक्रमितों की मौत की पुष्टि की गई, उनकी पहचान सेक्टर-49 निवासी 82 वर्षीय बुजुर्ग और सेक्टर-22 निवासी 73 वर्षीय महिला के रूप में हुई है।
वहीं, रामदरबार में तीन, मनीमाजरा में चार, सेक्टर-18 में छह, सेक्टर-19 में सात, सेक्टर-22 में छह, सेक्टर-23 व 24 में चार-चार, सेक्टर-38 में छह, सेक्टर-43 में पांच नए केस मिले हैं। इनके अलावा धनास, खुड्डा लाहौरा, मौलीजागरां, पीजीआई कैंपस में भी कोरोना के केस मिले हैं।
पंचकूला में कोरोना के 94 नए संक्रमित मिले
पंचकूला में रविवार को कोरोना संक्रमण के 94 नए मामले सामने आए हैं। इनमें अकेले पंचकूला शहर के 66 मामले हैं। इसके साथ ही कोरोना संक्रमण से ठीक होने वालों का रिकवरी रेट अब घटकर 93.6 फीसदी पर आ गया है। 15 दिन से लगातार रिकवरी रेट में कमी आ रही है। जिले में पहले कोरोना का रिकवरी रेट 96 तक पहुंच गया था और अब यह 2.4 फीसदी तक गिर गया है। वहीं जिले में कोरोना संक्रमण से अब तक 117 लोगों की मौत हो चुकी है।
सीएमओ डॉ. जसजीत कौर ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि पंचकूला में रिकवरी रेट 93.6 फीसदी पर आ गया है। डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि लगातार स्वास्थ्य विभाग की ओर से किए जाने वाले सर्वे में कोरोना संक्रमितों की संख्या घटी है। कोरोना के लिए प्रतिदिन 500 से ज्यादा टेस्ट किए जा रहे हैं।
डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग कोरोना संक्रमित मरीजों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर रहा है। डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि बरवाला में एक, हंगोला में एक, कालका में पांच, कोट में एक, मारानवाला में एक, एमडीसी-5 में एक, एमडीसी-6 में एक, मोरनी में एक, नाड्डा साहिब में एक, पिंजौर में दस, सेक्टर-10 में एक, सेक्टर-11 में चार, सेक्टर-12ए में पांच, सेक्टर-15 में एक, सेक्टर-16 में दो, सेक्टर-20 में सात, सेक्टर-25 में दो, सेक्टर-4 में दो, सेक्टर-6 में एक, सेक्टर-7 में आठ, सेक्टर-8 में दो, सेक्टर-9 में चार, सूरजपुर में कोरोना का एक पॉजिटिव मामला सामने आया है।
मोहाली में कोरोना से एक की मौत, 75 संक्रमित मिले
मोहाली में रविवार को जिले में कोरोना संक्रमण के चलते एक व्यक्ति की मौत हो गई। इसके साथ ही जिले में कोरोना से होने वाली मौतों का आंकड़ा 246 पहुंच गया है। हालांकि रविवार को 61 लोग ठीक हुए हैं। वहीं, 75 नए संक्रमित भी सामने आए हैं। संक्रमण के नए मामलों में सबसे ज्याद केस मोहाली शहर से समाने आए हैं।