फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान से सोने की बाली लेकर दो महिलाएं फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-41 स्थित बडहेड़ी मार्केट में शनिवार को दो महिलाएं एक ज्वैलरी शॉप से सोने की बाली लेकर फरार हो गईं। दुकानदार को जब बाली के चोरी होने का पता चला तो उसने पुलिस को सूचना दी। यह सारा घटनाक्रम सीसीटीवी में कैद हो गया। सेक्टर-39 थाना पुलिस ने अज्ञात महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दुकानदार जगदीश ने बताया पुलिस को बताया कि शनिवार शाम दो महिलाएं दुकान में अंगूठी देखने आई थीं। कुछ अंगूठियां देखने के बाद महिलाओं ने कहा कि उन्हें कानों की बाली देखनी है। उसने महिलाओं के सामने सोने की बाली के बॉक्स निकालकर रख दिए। इसी बीच एक महिला ने एक बाली छुपा ली। उसके बाद दोनों महिलाएं दुकान से बाहर चली गईं। जगदीश ने बताया कि बाद में चेक किया तो बॉक्स में एक बाली कम थी। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज देखी। इसमें एक महिला बॉक्स से बाली निकालती दिख रही है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें