फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में दो जगह हादसों में ट्रक चालक ने ऑटो और बाइक सवार ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। संबंधित थाना पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में ऑटो चालक सूरज ने बताया कि वह सेक्टर-52 में रहता है। बीते सोमवार को सेक्टर-51/52 लाइट प्वाइंट पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसके ऑटो को टक्कर मार दी। इससे उसे चोटें आई और ऑटो भी क्षतिग्रस्त हो गया। शिकायत पर सेक्टर-36 थाना पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वहीं मौलीजागरां के संतोष कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि काली बाड़ी लाइट प्वाइंट के पास बाइक चालक ने साइकिल सवार उसके भाई जय प्रकाश को टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गया। शिकायत पर सेक्टर-31 थाना पुलिस ने बाइक सेक्टर-47 के रहने वाले बाइक चालक आमिर खान के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें