फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैर फिसलने से दड़वा नाले से पानी के तेज बहाव में बहा था युवक, बीते दिनों बलटाना में सुखना चो के पास मिला था शव

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। बीते सोमवार को बलटाना क्षेत्र से गुजरने वाली सुखना चो में मिले अज्ञात युवक के शव की पहचान हो गई है। युवक की पहचान दड़वा निवासी 22 वर्षीय मुकेश कुमार के रूप में हुई है। पुलिस की शुरुआती जांच में मुकेश कुमार रविवार को बारिश में नहा रहा था, इस दौरान पैर फिसलने के दौरान वह नाले में बह गया। अगले दिन उसका शव बलटाना के सुखना चो में मिला।
विज्ञापन

मंगलवार को दड़वा चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जीएमएसएच-16 के मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं, पुलिस का कहना है कि रविवार को दिन में तेज बारिश में मुकेश दड़वा स्थित श्मशान घाट से गौशाला नाले के पास बारिश में खड़ा था। इस दौरान पैर फिसलने से वह नाले में जा गिरा। मुकेश बारिश की वजह से पानी के तेज बहाव में बहकर बलटाना क्षेत्र के सुखना चो तक पहुंच गया, जिस कारण उसकी मौत हो गई। मंगलवार पुलिस ने परिजनों का बयान दर्ज किया। जांच में यह भी सामने आया कि घटना के दौरान नाले के दूसरी तरफ दो बच्चे भी बारिश में नहा रहे थे। इस दौरान बच्चों ने मुकेश को पानी में बहता हुआ देखकर वहां से डर कर भाग गए। दड़वा चौकी पुलिस ने मामले में डीडीआर दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मुकेश कुमार कोई काम नहीं करता था वह परिवार के साथ दड़वा में रहता था। बता दें कि बीते सोमवार को बलटाना क्षेत्र से गुजरने वाली सुखना चो में एक युवक की लाश मिली थी। पुलिस ने शव को डेराबस्सी स्थित सरकारी अस्पताल के मोर्चरी में रखवाकर युवक की पहचान करने में जुट गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें