फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लकड़ी से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलटी, 2 की मौत, 3 घायल

Thu, 17 Dec 2015 11:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिंजौर/पंचकूला।
विज्ञापन
विज्ञापन
पिंजौर स्थित शिमला-कालका बाईपास के पास बुधवार को सफेदे से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। हादसे में ट्रॉली सवार सात में से पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल पंचकूला सेक्टर छह स्थित सिविल अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


वहीं साकिब (20) और असलम (22) की गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। एक अन्य घायल युवक (हसीन 22) का इलाज सिविल अस्पताल में चल रहा है।


वहीं हादसे में बचे ट्रैक्टर ट्राली सवार रायपुर जिला सहारनपुर के ईनूस ने बताया कि सफेदे से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली शिमला-कालका बाईपास पर ऊपर से नीचे आ रहे थे। ईनूस ने बताया कि गांव मल्लाह से करीब एक किलोमीटर दूर थे और ट्रैक्टर ट्रॉली भूरा चला रहा था। इतना ही नहीं ट्रैक्टर ट्रॉली की रफ्तार भी ज्यादा थी।
विज्ञापन


इस दौरान ईनूस व अन्य लोगों ने भूरा को ट्रैक्टर धीमे चलाने को कहा। ट्रैक्टर ट्राली की रफ्तार ज्यादा होने पर भूरा को ट्रैक्टर ट्रॉली रोकने के लिए कहा गया।

उन्होंने बताया गांव मल्लाह से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर ही रफ्तार ज्यादा होने के कारण अचानक ट्रॉली पलट गई और हादसा हो गया। वहीं हादसे के बाद से ट्रैक्टर ट्राली चला रहे भूरा का कुछ पता नहीं चल पाया है।

वहीं जांच अधिकारी बलबीर का कहना है कि हादसे के बाद से ही ट्रैक्टर ट्रॉली चालक भूरा का अभी पता नहीं चल पाया है। उन्होंने बताया कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है और तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें