फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छी खबर: पटियाला में युवक ने कोरोना को दी मात, होशियारपुर में मृतक पाठी के बेटे ने भी जीती जंग

Tue, 14 Apr 2020 08:33 PM IST
ajay kumar अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी, पटियाला, होशियारपुर (पंजाब)
विज्ञापन
पटियाला में डॉक्टरों ने तालियां बजाकर किया हौसला अफजाई । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पटियाला के देसी मेहमानदारी के युवक ने मंगलवार को कोरोना को मात दे दी। आइसोलेशन वार्ड में दाखिल इस युवक को जब अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया तो डॉक्टरों व अन्य अस्पताल स्टाफ ने तालियां बजाकर उसकी हौसला अफजाई की। गुरप्रीत सिंह दुबई से लौटा था और उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया था।

विज्ञापन


परिवार के लोगों को क्वारंटीन कर उनकी भी जांच की थी। बाद में परिवार के सभी सदस्यों और अन्य नजदीकियों के सैंपल निगेटिव मिले। अब गुरप्रीत सिंह ने भी कोरोना को मात दे दी है। वह पूरी तरह से स्वस्थ हो गया। उसकी रिपोर्ट अब निगेटिव आई है। इसके चलते मंगलवार को उसे राजिंदरा अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। इस मौके पर डीसी कुमार अमित ने अस्पताल पहुंचकर गुरप्रीत को बधाई दी। गुरप्रीत सिंह ने भी इस मौके पर सभी डॉक्टरों का धन्यवाद किया।

होशियारपुर: मृतक पाठी के बेटे ने कोरोना पर जीत हासिल की
होशियारपुर के गांव मोरांवाली के लिए राहत की खबर है। कोरोना से जान गंवाने वाले पाठी हरभजन सिंह के बेटे गुरप्रीत सिंह की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद मंगलवार को घर लौट आए। गुरप्रीत कोरोना से ठीक होकर लौटने वाले जिले के पहले व्यक्ति हैं। बता दें कि हरभजन सिंह में कोरोना वायरस की पुष्टि होने के बाद परिजनों के सैंपल लिए गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें हरभजन सिंह की पत्नी, पुत्र गुरप्रीत सिंह और बहू पॉजिटिव मिले थे। हरभजन की बेटी, पोता और पोती की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। इसके अलावा 60 वर्षीय पड़ोसन की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। चारों को होशियारपुर में आइसोलेट कर किया गया था। अब गुरप्रीत सिंह के तीनों टेस्ट निगेटिव आ जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने घर पहुंचा दिया है। 

इससे पहले स्वास्थ्य कर्मचारियों ने गुरप्रीत सिंह के घर को पूरी तरह सैनिटाइज किया। वहीं सैला खुर्द में पेपर मिल रोड कालोनी में से तीन दिन पहले कोरोना के संक्रमण की आशंका के चलते एक व्यक्ति को आइसोलेट कर सैंपल लिया गया था। उसका टेस्ट निगेटिव आने से सैला खुर्द के आसपास के लोगों ने राहत की सांस ली है। 

गढ़शंकर में मंगलवार तक कुल 1535 व्यक्तियों को होम क्वारंटीन पर रखा गया है। पीएचसी पोसी में हिमाचल प्रदेश, लुधियाना, महाराष्ट्र, दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ से आए 11 लोगों को क्वारंटीन किया गया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें