फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेरा सच्चा सौदा से दो पासपोर्ट बरामद, देखिए किस-किस के?

Tue, 17 Oct 2017 09:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
राम रहीम का डेरा सच्चा सौदा - फोटो : File Photo
विज्ञापन
पुलिस ने सिरसा स्थित डेरे से एक बैग बरामद किया, जिसमें डेरे से जुड़े कई अहम दस्तावेज मिले हैं। इनमें गुरमीत राम रहीम का पासपोर्ट व एक नकली पासपोर्ट पुलिस ने बरामद किया है, जिसकी छानबीन जारी है। बताया जा रहा है कि दोनों पासपोर्ट एक ही बैग में थे। पुलिस इस बात की तफ्तीश में जुटी है कि आखिरकार नकली पासपोर्ट किसके लिए बनाया गया और किसी को विदेश फरार कराने की साजिश तो नहीं थी। 
विज्ञापन


बैग से पुलिस को दर्जनों क्रेडिट कार्ड मिले हैं, जिनकी जांच चल रही है। इससे पहले पुलिस को गुरसर मोड़िया से प्रापर्टी के मूल दस्तावेज मिले थे। जिनमें डेरा और डेरे के नजदीकियों की प्रॉपर्टी देश के कई शहरों में होने के सबूत सामने आए थे।

देश के अलग अलग शहरों में करोड़ों की प्रॉपर्टी होने की संभावना के मद्देनजर पुलिस तमाम पहलुओं पर छानबीन कर रही है। पुलिस के एक आला अधिकारी के अनुसार पासपोर्ट की जांच के लिए संबंधित विभाग को जानकारी देकर ब्योरा हासिल किया जाएगा। सूत्रों का कहना है कि इस नकली पासपोर्ट की मदद से विदेश फरार होने की साजिश रचे जाने की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें