फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाबः फिरोजपुर में बीएसएफ ने दबोचे दो पाकिस्तानी, पाक सेना के आईडी कार्ड बरामद

Mon, 29 Oct 2018 09:10 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
विज्ञापन
दो पाकिस्तानी गिरफ्तार
विज्ञापन
एक ओर भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर गोलीबारी जारी है, दूसरी ओर पंजाब में सरहद के रास्ते घुसपैठ की कोशिश हो रही है। बीएसएफ ने दो पाकिस्तानियों को गिरफ्तार किया है। बीएसएफ सूत्रों ने बताया कि सिराज अहमद (31) और मुमताज खान (38) को फिरोजपुर में सीमा चौकी के पास से शाम को गिरफ्तार किया गया। शाम 6:30 बजे सीमावर्ती क्षेत्र में जवान तैनात थे, तभी उन्होंने पाकिस्तान की ओर से कुछ संदिग्ध गतिविधियां देखीं।
विज्ञापन


बाद में जवानों की टुकड़ी ने दो पाकिस्तानियों को भारतीय सीमा में घुसते ही दबोच लिया। अहमद के पास से पाकिस्तानी सेना के दो जवानों के पहचान पत्र, चार फोटोग्राफ, एक स्मार्ट फोन और कुछ पाकिस्तानी करेंसी मिली हैं। सूत्रों ने बताया कि दोनों संदिग्धों की असली पहचान और उनके भारत आने के मकसद का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें