फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जरः ट्राले की साइड लगने से बाइक सवार दो नेशनल खिलाड़ियों की मौत, एक पीजीआई रेफर

Thu, 02 Jan 2020 12:29 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झज्जर (हरियाणा)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

झाड़ली गांव के पास झामरी मार्ग पर बुधवार दोपहर 12 बजे हुए ट्राले की साइड लगने से बाइक सवार दो नेशनल बॉक्सिंग खिलाड़ियों की मौत हो गई। वहीं एक छात्र भी हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे पीजीआई रोहतक ले गए हैं। पुलिस ने ट्राला चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार सासरौली निवासी रवि (17) पुत्र बिजेंद्र राष्ट्रीय स्तर का बॉक्सर था। 2018 में ही उसने राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता था। सासरौली का रोहित (17) पुत्र कपूर सिंह भी स्टेट लेवल बॉक्सिंग प्रतियोगिता में रजत पदक जीत चुका था। झाड़ली निवासी भूपेश भी उनके साथ ही झाड़ली स्थित एक निजी बॉक्सिंग अकादमी में प्रैक्टिस करते थे। 

बुधवार को भूपेश की बाइक पर तीनों ही गांव बहु में एक प्रतियोगिता में भाग लेने जा रहे थे। जब तीनों बाइक पर जेके सुपर सीमेंट कंपनी के सामने पहुंचे तो एक ट्राले ने बाइक को साइड मार दी। रवि और रोहित की मौके पर ही मौत हो गई। भूपेश गंभीर रूप से घायल हो गया। भूपेश को एनटीपीसी के अस्पताल ले जाया गया। यहां से परिजन उसे पीजीआई रोहतक ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें