फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: दो मोटरसाइकिल आपस में टकराई, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। गांव सोहाना में मोटरसाइकिल पर जा रहे दो युवकों को अन्य मोटरसाइकिल सवार ने टक्कर मार दी। इससे दोनों मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें फेज-6 के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जांच में पता लगा है कि एक घायल के सिर में तीन टांके लगे है तो दूसरे के पैर में चोट आई है। इस संबंध में घायल के कहने पर डॉक्टर ने संबंधित थाना पुलिस को सूचित कर दिया है।
विज्ञापन

घायल अश्विनी वासी सोहाना ने बताया कि बुधवार को सुबह करीब 11 बजे वह अपने दोस्त के साथ किसी काम से चंडीगढ़ जा रहा था। जब वह मोटरसाइकिल पर सोहाना मुख्य सड़क पर थे तभी दाईं ओर से आ रहे मोटरसाइकिल सवार ने बड़ी लापरवाही से टक्कर मार दी। इस टक्कर से वह तीनों वहीं गिर गए। बाद में लोगों की भीड़ लगने पर अज्ञात मोटरसाइकिल चालक वहां से भाग निकला। इसके बाद घायलों को एंबुलेंस की मदद से लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें