फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में स्वाइन फ्लू की दस्तक, लगातार बढ़ रही मरीजों की संख्या...अलर्ट रहने की जरूरत

Thu, 03 Jan 2019 09:22 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहाबाद (हरियाणा)
विज्ञापन
स्वाइन फ्लू
विज्ञापन

हरियाणा में स्वाइन फ्लू ने अपनी दस्तक दे दी है। यहां के फतेहाबाद जिले में स्वाइन फ्लू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। बीते दिनों टोहाना की एक महिला की मौत के बाद शहर के डीएसपी रोड की एक महिला तथा भूना के बुजुर्ग को चपेट में लेने के बाद बुधवार को जिले के दो गांवों भोडिया व किरढ़ान में भी दो बुजुर्गों को स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। 

विज्ञापन


वहीं जिले के नागरिक अस्पताल से तीन मरीजों की रिपोर्ट जांच के लिए रोहतक पीजीआई भेजी गई है, जो तीन से चार दिनों में आएगी। स्वास्थ्य विभाग के जिला महामारी अधिकारी डा. विष्णु मित्तल ने इसकी पुष्टि की है। विदित हो कि बीते दिनों टोहाना की एक महिला की स्वाइन फ्लू से मौत हो गई थी लेकिन मौत के बाद चंडीगढ़ से आई रिपोर्ट में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई थी। 

इसके बाद शहर के डीएसपी रोड की एक महिला तथा भूना के एक बुजुर्ग को भी स्वाइन फ्लू पॉजीटिव आया था। महिला का इलाज मोहाली तथा बुजुर्ग का दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल में इलाज चल रहा है। गांव भोडिय़ा व किरढ़ान में भी दो बुजुर्गों को स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। दोनों का इलाज हिसार के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। हिसार के अस्पताल द्वारा दिल्ली भेजी गई रिपोर्ट में दोनों को स्वाइन फ्लू पॉजिटिव पाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद अलर्ट हुए स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को दोनों गांवों में विशेष अभियान के लोगों को जागरूक किया। डॉ. विष्णु मित्तल ने बताया कि विशेष जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया गया है तथा खांसी जुकाम के मरीजों को दवाइयां भी बांटी गई हैं। स्वाइन फ्लू से पीड़ित के परिवार के सभी सदस्यों को दवाइयां भी दी गई है ताकि उन्हें स्वाइन फ्लू होने का खतरा ना रहे।

जिला महामारी अधिकारी डा. विष्णु मित्तल ने बताया कि जिले में अबतक उक्त चार पीड़ितों की पुष्टि होने के अलावा तीन और आशंकित मरीज सामने आए हैं जिनका सैंपल लेकर पुष्टि के लिए रोहतक भेजा गया है। उन्होंने बताया कि उक्त सैंपल की रिपोर्ट रोहतक पीजीआई से चार से पांच दिनों में आ जाती हैं। उन्होंने बताया कि विभाग स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट है तथा लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है। 

‘जिले में दो और मरीजों को स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। पीड़ितों के गांव में जागरूकता अभियान चलाकर उनके परिवार के सदस्यों को दवाइयां दी गई है। विभाग लगातार जागरूकता अभियान चलाए हुए है।-डा. विष्णु मित्तल, जिला महामारी अधिकारी, फतेहाबाद।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें