फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब विधानसभा में पहुंचा कोरोना, दो विधायक निकले पॉजिटिव, सीएम अमरिंदर सिंह क्वारंटीन

Fri, 28 Aug 2020 10:21 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

  • विधायक जीरा व शुतराना निकले पॉजिटिव, बाकी सदस्यों से भी मिले थे दोनों विधायक 
  • सीएम एकांतवास में गए, एक दिवसीय सत्र में मौजूद सभी सदस्यों का फिर होगा टेस्ट
विज्ञापन
विधानसभा में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के उनकी सीट पर पहुंचकर मिलते विधायक कुलबीर सिंह जीरा। बाद में जीरा की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बचाव के सभी उपाय किए जाने के बावजूद कोरोना पंजाब विधानसभा में घुसने में कामयाब हो गया। एक दिवसीय सत्र में कांग्रेस के दो विधायक कुलबीर सिंह जीरा और निर्मल सिंह शुतराना कोरोना पॉजिटिव होने से बाद भी न सिर्फ सदन में मौजूद रहे बल्कि सहयोगी विधायकों और मंत्रियों से भी मिलते रहे। 

विज्ञापन


शुक्रवार को विधानसभा सत्र स्थगित होने के बाद जब यह मामला खुला तो हड़कंप मच गया। इसके बाद मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह खुद ही सात दिन के एकांतवास पर चले गए। वहीं, अब जो विधायक और मंत्री सदन में मौजूद थे, उन्हें भी दोबारा टेस्ट के साथ-साथ एकांतवास में जाना होगा। 

जानकारी के अनुसार, कुलबीर जीरा ने हाल ही में आरटीपीसीआर टेस्ट कराया था जिसकी रिपोर्ट आनी बाकी थी। वहीं, विधानसभा सत्र में हिस्सा लेने के लिए उन्होंने जो रैपिड टेस्ट कराया, उसमें उनकी रिपोर्ट निगेटिव रही। इस पर उन्हें सदन में प्रवेश की अनुमति भी मिल गई। इसके बाद सदन में ही करीब 12.30 बजे जीरा को आरटीपीसीआर टेस्ट रिपोर्ट मिली, जिसमें उन्हें पॉजिटिव बताया गया। 

देखें वीडियो: हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब भी करें-

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद भी जीरा सदन में बने रहे और सहयोगी विधायकों से मिलते भी रहे। कांग्रेस के दूसरे विधायक निर्मल सिंह शुतराना भी रैपिड टेस्ट में निगेटिव बताए गए थे। शुक्रवार को सदन में भी वे काफी अस्वस्थ दिखाई दिए, जिसके चलते दोपहर में उनका दोबारा टेस्ट किया गया। इसमें उन्हें पॉजिटिव बताया गया।

विधानसभा स्पीकर राणा केपी सिंह ने कोरोना संकट के मद्देनजर एक दिवसीय सत्र के लिए कड़ी बंदिशें लागू की थीं। सदन के भीतर सभी सदस्यों के अलग-अलग बैंचों पर बैठने की व्यवस्था के अलावा सत्र से 72 घंटे पहले सभी सदस्यों और विधानसभा में ड्यूटी निभाने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों के कोरोना टेस्ट करवाए गए थे। 

एहतियात के तौर पर उन्होंने सभी सियासी पार्टियों से यह अपील भी की थी कि जिनके सदस्य पॉजिटिव पाए गए हैं, उनके संपर्क में आए विधायक सदन में आने के बजाय एकांतवास में जाएं। सभी उपायों के बाद भी सदन में दो कोरोना पॉजिटिव सदस्यों के मौजूद रहे। अब सदन में मौजूद मंत्रियों और विधायकों को कोविड प्रोटोकॉल के अंतर्गत कम से कम एक हफ्ते एकांतवास में जाना पड़ेगा। 

प्रवेश से पहले नहीं हुआ कोरोना टेस्ट
विधानसभा में प्रवेश से पहले विधायकों के कोरोना टेस्ट कराने की व्यवस्था की गई लेकिन ऐसा किया नहीं गया। सदस्यों को अपनी 72 और 48 घंटे पुरानी निगेटिव रिपोर्ट के आधार पर ही सदन में प्रवेश मिला। गुरुवार को राज्य की मुख्य सचिव विनी महाजन ने सभी सियासी दलों से अपील की थी कि जो सत्र में भाग लेने के इच्छुक हैं, वे शुक्रवार को समय से पहले विधानसभा पहुंचकर अपने दोबारा टेस्ट कराएं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें