फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नमन: सुबह 11 बजे दो मिनट के लिए रुक जाएगा चंडीगढ़, शहीदों के बलिदान को किया जाएगा याद

Sun, 30 Jan 2022 09:28 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

केंद्र सरकार ने हाल ही में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जन्मदिन को पराक्रम दिवस के तौर पर मनाने के फैसले के बाद शहीदों के सम्मान में यह फैसला लिया गया था। महात्मा गांधी के निधन की तिथि को हर साल 30 जनवरी को शहीद दिवस के तौर पर मनाया जाता है।
विज्ञापन
चंडीगढ़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रविवार सुबह 11 बजे दो मिनट के लिए चंडीगढ़ थम जाएगा। इस दौरान किसी भी तरह के सामान्य कामकाज और आवाजाही पर रोक रहेगी। शहीद दिवस पर देश की आजादी में बलिदान देने वालों की याद में दो मिनट का मौन रखा जाएगा। यूटी प्रशासन की तरफ से इस संबंध में फैसला लिया गया था।
विज्ञापन


केंद्र सरकार ने हाल ही में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जन्मदिन को पराक्रम दिवस के तौर पर मनाने के फैसले के बाद शहीदों के सम्मान में यह फैसला लिया गया था। महात्मा गांधी के निधन की तिथि को हर साल 30 जनवरी को शहीद दिवस के तौर पर मनाया जाता है। केंद्र सरकार ने यूटी प्रशासन को शहीद दिवस पर देश की आजादी में बलिदान देने वालों की याद में दो मिनट का मौन रखने को कहा था। इसलिए पिछले मंगलवार को प्रशासन की तरफ से कहा गया है कि 30 जनवरी को सुबह 11 बजे से दो मिनट का मौन रखा जाएगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें