फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घ्ार में लगी आग से दो मासूम जिंदा जले

Sun, 08 Jun 2014 06:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फाजिल्का (फिरोजपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब के फाजिल्का (फिरोजपुर) स्थित फाजिल्का-अबोहर रोड स्थित गांव रामपुरा के पास बनी एक झोपड़ी में लगी आग से अंदर सो रहे दो मासूम जिंदा जल गए। घटना रविवार दोपहर लगभग साढ़े बारह बजे घटी।
विज्ञापन


घटना के समय बच्चों के पिता गाय चराने और मां किसी रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में राजस्थान गई हुई थी। जिला प्रशासन ने अंतिम संस्कार के लिए दस-दस हजार रुपये की धनराशि और मुख्यमंत्री राहत कोष से पीड़ित परिवार को एक-एक लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है।

नहीं था मालूम कि बच्चे घर में सो रहे हैं

जानकारी के अनुसार गांव रामपुरा के पास राजस्थान से आए कुछ परिवार झुग्गी-झोपड़ियां बनाकर रह रहे थे। रविवार दोपहर साढ़े बारह बजे अचानक एक झुग्गी में आग लग गई। लोग झुग्गी में लगी आग को बुझाने में जुट गए। घटनास्थल पर मौजूद लोगों के अनुसार किसी को मालूम नहीं था कि अंदर दो बच्चे सो रहे हैं।

जानकारी के अनुसार अलदित्ता (11) पुत्र गोमा खान और जाकर हुसैन (12) पुत्र अक्कू खां के परिजन गाय चराने के लिए खेतों में गए थे। बच्चों की मां और अन्य लोग किसी रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में राजस्थान गई हुईं थीं।

झोंपड़ी में सिर्फ दो बच्चे ही थे। आस-पास झुग्गी में रहनी वाली महिलाएं खाल पर कपड़े धोने के लिए गई थी। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने पहले आग बुझाने पर ध्यान दिया।
विज्ञापन

प्रशासन ने किया मुआवजे का एलान

घटना में एक गाय की भी जलने से मौत हो गई, जबकि एक ऊंट बुरी तरह झुलस गया। झोंपड़ी में रखा सामान भी पूरी तरह जल कर राख हो गया। गांव के पूर्व सरपंच सुरेन्द्र सिंह दारा ने बताया कि  परिवार उसकी जमीन पर पिछले 10-12 साल से रह रहे हैं।

घटना की सूचना मिलते ही फाजिल्का के एडीसी चरणदेव सिंह मान अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने दोनों परिवारों को बच्चों के अंतिम संस्कार के लिए 10-10 हजार रुपये मौके पर दिए।

मुख्यमंत्री राहत कोष में से पीड़ितों को 1-1 लाख रुपये देने का ऐलान किया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें