फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: रामदरबार में कैब ड्राइवर से चेन व नकदी छीनी, दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-31 थाना पुलिस ने रामदरबार क्षेत्र में कैब ड्राइवर से चेन और नकदी छीनने वाले दो झपटमारों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से छीनी गई चेन, नकदी और जरूरी दस्तावेज बरामद कर लिए गए हैं। पकड़े गए आरोपियों की पहचान फेज-2 रामदरबार निवासी कार्तिक (22) और रविंदर उर्फ मुकाम्बो (20) निवासी इंद्रा आवास कॉलोनी, रामदरबार के रूप में हुई है।
विज्ञापन

डेराबस्सी निवासी अनुज कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह इन ड्राइव कंपनी के साथ कैब ड्राइवर के रूप में काम करता है। 28 मार्च की शाम करीब 7:15 बजे वह रामदरबार फेज-2 स्थित शिव मंदिर के पास सवारी छोड़ने के बाद अगली राइड का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान दो युवक उसके पास आए और बातचीत करने लगे। बातचीत के दौरान एक आरोपी ने उसकी जैकेट की ऊपरी जेब से 1100 रुपये निकाल लिए, जो आधार और पैन कार्ड की फोटोकॉपी में रखे हुए थे, जबकि दूसरे आरोपी ने उसके गले से चेन छीन ली। वारदात के बाद दोनों मौके से फरार हो गए।
जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कार्तिक के पास से छीनी गई चेन, नकदी और आधार कार्ड की कॉपी, जबकि रविंदर के पास से पैन कार्ड की कॉपी बरामद की है। पुलिस के अनुसार रविंदर के खिलाफ पहले भी चोरी का एक मामला दर्ज है, जबकि कार्तिक का कोई आपराधिक रिकॉर्ड सामने नहीं आया है। आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें