फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritar: कश्मीर में टारगेट किलिंग में मारे गए अमृतसर के दो युवक... बचपन के दोस्त थे दोनों, जान भी साथ ही गई

Thu, 08 Feb 2024 03:47 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

शब ए मेहराज के पाक अवसर पर बुधवार को श्रीनगर में आतंकियों ने नापाक हरकत की है। मरने वाले दोनों युवक अमृतसर के अजनाला के थे और काम के लिए श्रीनगर गए थे। कश्मीर में गैर प्रवासियों पर आतंकियों की ओर से किया गया यह साल का पहला हमला है। इसके पहले पिछले साल अनंतनाग व शोपियां में गैर स्थानीय मजदूरों पर हमले हुए थे।
विज्ञापन
अमृतपाल के घर में पसरा मातम - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीनगर जिले के करफली मोहल्ला शाल कदल इलाके में आतंकवादियों की गोलीबारी में मारे गए युवक अमृतपाल सिंह का शव गुरुवार को अमृतसर के चमियारी लाया गया। शव को देखते ही परिवार में एक बार फिर कोहराम मच गया। वहीं दूसरे युवक रोहित का शव अभी नहीं लाया गया है।
विज्ञापन




आतंकियों ने बुधवार शाम को अमृतपाल सिंह और उसके साथी रोहित पर करीब से एके 47 राइफल से फायरिंग की थी। अमृतपाल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि रोहित की जान अस्पताल में चली गई थी। दो युवकों की मौत से अमृतसर समेत पूरे पंजाब में मातम पसर गया था।
विज्ञापन


गुरदासपुर के ठेकेदार के कहने पर गए थे श्रीनगर
31 साल का अमृतपाल कारपेंटर था और काम के लिए श्रीनगर गया था। वहीं 25 साल का रोहित मसीह पेंट का काम करता था। दोनों गुरदासपुर के ठेकेदार के कहने पर श्रीनगर गए थे। 

पहले भी श्रीनगर में काम कर चुका था अमृतपाल
अमृतपाल और रोहित बचपन के दोस्त थे। जानकारी के अनुसार, अमृतपाल पहले भी श्रीनगर में कारपेंटिंग का काम कर चुका है। इस बार काम आया तो वह हेल्पर के तौर पर रोहित को साथ ले गया था। बुधवार देर रात जैसे ही दोनों की मौत की सूचना मिली, परिवारों में चीख पुकार मच गई।  
विज्ञापन


मारा गया अमृतपाल सात भाई बहनों में सबसे छोटा था। वहीं रोहित की छोटी बहन ग्यारहवीं में पढ़ रही है और वह खुद बारहवीं तक पढ़ने के बाद परिवार की मदद के लिए काम में जुट गया था।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें