फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: कनाडा गए एक युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तरनतारन। रोजी-रोटी और परिवार के बेहतर भविष्य को मुख्य रखते हुए आज से सात महीने पहले गांव पंजवड़ के कनाडा गए युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक युवक के पिता मलकीयत सिंह निवासी पंजवड़ कलां ने बताया कि उसने अपने बेटे सुबेग सिंह उर्फ सोनू उम्र 33 वर्ष को सात महीने पहले 25 लाख रुपये का कर्ज लेकर कनाडा रोजी-रोटी की खातिर भेजा था। सुबेग सिंह की शादी चार साल पहले शरणप्रीत कौर से हुई थी, उनकी एक तीन साल की बेटी है। सुबेग सिंह की दो बहनें और दो भाई हैं। सुबेग सिंह कनाडा में ट्रक ड्राइवर का काम करता था, जहां गत दिनों उसकी ट्रक में भरे पत्थर के स्लैब उतारते समय स्लैब के नीचे आने से हादसा हो गया, जिसमें उसकी मौत हो गई। परिवार के अनुसार मृतक युवक सुबेग सिंह के शव का अंतिम संस्कार कनाडा में ही किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें