फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar: मर्सिडीज ने बाइक सवारों को टक्कर मार 40 मीटर तक घसीटा, आग लगने से दोनों युवकों की मौत

Tue, 23 Jan 2024 09:23 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

दोनों बाइक सवार किसी पैलेस से निकले थे। तेज रफ्तार मर्सिडीज ने उन्हें टक्कर मारकर काफी दूर तक घसीटा। घायल हुए युवक खुद को बाइक से दूर नहीं कर पाए और आग लगने से उनकी मौत हो गई। मर्सिडीज चालक मौके से फरार हो गया। 
विज्ञापन
सड़क हादसा (सांकेतिक फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर-लुधियाना हाईवे पर देर रात अट्टा नगर गोराया के पास एक हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो मोटरसाइकिल सवार दो युवक जिंदा जल गए। मृतकों की पहचान गुरप्रीत सिंह निवासी गांव अशाहूर जालंधर और राजविंदर सिंह निवासी गांव गरचा नवांशहर के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


पुलिस ने मर्सिडीज चालक धर्मप्रीत सिंह निवासी गांव नंगल जट्टा नवांशहर को गिरफ्तार कर लिया, जो हादसे के बाद घायलों को बचाने के बजाय वहां से फरार हो गया था। पुलिस ने मामले में 279, 304, 427 और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। थाना गोराया के प्रभारी सुखदेव सिंह ने बताया कि ड्यूटी अफसर हरभजन सिंह को देर रात सूचना मिली कि हाईवे पर अट्टा नहर के पास कार चालक ने मोटरसाइकिल सवारों को टक्कर मार दी है। जब वह मौके पर पहुंचे तो शव बुरी तरह से झुलस गए थे। जब उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टरों ने भी मृत घोषित कर दिया। 

हादसे के चश्मदीद फिल्लौर के गांव अशाहूर के विक्की ने पुलिस को बताया कि हादसे के वक्त वह मोटरसाइकिल सवारों के पीछे ही आ रहा था। दोनों युवक कुछ दूर पहले ही एक पैलेस से निकले थे। तभी तेज रफ्तार मर्सिडीज कार ने उन्हें टक्कर मार दी। कार चालक दोनों युवकों को बाइक के साथ करीब 40 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया था। इतना ज्यादा घसीटने के बाद बुरी तरह से घायल हुए दोनों उठ ही नहीं पाए और अचानक मोटरसाइकिल में आग लग गई। दोनों को जलता देख कार चालक दोनों को बचाने के बजाय क्षतिग्रस्त हुई मर्सिडीज वहीं छोड़कर घटनास्थल से भाग गया। उसने दोनों को किसी तरह आग से अलग किया और घटना की जानकारी पुलिस को दी। 
विज्ञापन


जांच के लिए थाना गोराया के प्रभारी इंस्पेक्टर सुखदेव सिंह और जांच अधिकारी हरभजन सिंह गिल देर रात मौके पर पहुंचे और दोनों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने देर रात क्षतिग्रस्त कार और जली हुई मोटरसाइकिल का बचा हुआ ढांचा अपने कब्जे में ले लिया था। वहीं, दोनों मृतकों के शवों को पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

गिरफ्तार होने के बाद कार चालक धर्मप्रीत सिंह ने कहा कि धुंध में कुछ दिखाई नहीं दिया और अचानक मोटरसाइकिल सवार दिखे तो ब्रेक लगाते समय गाड़ी अनियंत्रित होकर टकरा गई। वह डर गया था इसलिए घटनास्थल से भाग गया। पुलिस आरोपी का मेडिकल करवाकर अदालत में पेश करेगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें