फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमा पार से सात किलो हेरोइन आने की सूचना मिली, संयुक्त अभियान में पुलिस-बीएसएफ ने दो किलो पकड़ी

Wed, 27 May 2020 07:50 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन ( पंजाब)
विज्ञापन
भारत- पाकिस्तान बॉर्डर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

बीएसएफ और पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन में भारत-पाक सीमा से दो किलो 20 ग्राम हेरोइन और 280 ग्राम अफीम बरामद की है। यह बरामदगी खेमकरण सेक्टर के गांव झुग्गियां नूर मुहम्मद के पास से हुई। एसएसपी ध्रुव दहिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि लॉकडाउन के दौरान नशे पर नकेल कसने के लिए नारकोटिक्स सेल ने विशेष टीम गठित की है।

विज्ञापन


टीम की अगुवाई करने वाले डीएसपी कमलजीत सिंह औलख, थाना सिटी के प्रभारी प्रभजीत सिंह गिल को सूचना मिली थी कि गांव झुग्गियां नूर मुहम्मद क्षेत्र में सीमा पार से सात किलो हेरोइन भेजी गई है। सूचना पर टीम ने बीएसएफ इंस्पेक्टर उदय भान यादव को साथ लेकर गांव झुग्गियां नूर मुहम्मद स्थित पिल्लर नंबर 137 के पास सर्च अभियान चलाया।

इस दौरान गेहूं की कटाई वाले खेत से प्लास्टिक की बोतल बरामद हुई। इसमें दो किलो 20 ग्राम हेरोइन व 280 ग्राम अफीम छिपाकर रखी गई थी। थाना सदर पट्टी में अज्ञात तस्करों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें