नेपाल में फंसे हरियाणा के 72 लोगों को शुक्रवार को नेपाल बॉर्डर से रोडवेज बसों में हरियाणा लाया जाएगा। नेपाल बॉर्डर के लिए हरियाणा रोडवेज की बसें गुरुवार को रवाना होंगी। हरियाणा के लोगों ने नेपाल में फंसने के कारण सरकार से प्रदेश में लाने का आग्रह किया था। उसके बाद प्रदेश सरकार ने यह कदम उठाया है।