फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलासाः जालंधर में बम धमाका करने वाले दो कश्मीरी छात्र गिरफ्तार...निशाने पर थे कई कैंप

Tue, 06 Nov 2018 09:20 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
विज्ञापन
प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कमिश्नर और अन्य अधिकारी
विज्ञापन

जालंधर में हुए बम धमाके को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। जालंधर के मकसूदां थाने में हैंड ग्रेनेड फेंककर हमला करने वाले सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग के दो कश्मीरी स्टूडेंट्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं, इस मामले के दो कश्मीरी आतंकी फरार हैं जिनकी तलाश में छापामारी की जा रही है। पुलिस के मुताबिक दोनों छात्र कश्मीरी आतंकवादी संगठन अंसार गजवा तुल हिंद के सदस्य हैं।

विज्ञापन


कमिश्नर पुलिस गुरप्रीत सिंह भुल्लर, डीसीपी गुरमीत सिंह और काउंटर इंटेलिजेंस के एआईजी हरकंवलप्रीत सिंह खख ने सोमवार को आयोजित प्रेस क
कॉन्फ्रेंस में बताया कि अंसार गजवा तुल हिंद पंजाब में पैर पसार रहा है। इसके चीफ जाकिर मूसा के भाई समेत कई लोग पहले गिरफ्तार किए जा चुके हैं। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि 14 सितंबर की शाम को मकसूदां थाने में हुए बम धमाकों के पीछे इसी आतंकवादी संगठन का हाथ है। इसके बाद पंजाब पुलिस ने टीम का गठन कर 3 नवंबर को फैजल बाशिर (23) को अवंतीपुरा और शाहिद क्यूम (22) को रविवार को जालंधर से गिरफ्तार किया। कमिश्नर भुल्लर के मुताबिक रफूफ और गाजी को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही

विज्ञापन

सीआरपीएफ और आईटीबीपी कैंप थे निशाना, सीसीटीवी के कारण बदला प्लान

कमिश्नर भुल्लर के मुताबिक दोनों ने पूछताछ में बताया कि आतंकवादी संगठन अंसार गजवा तुल हिंद कश्मीर में अपना नेटवर्क तैयार कर रहा था। इस दौरान शाहिद क्यूम और फैजल संगठन के संपर्क में आ गए। संगठन ज्वाइन करने के बाद दोनों जालंधर आ गए और यहां से सोशल मीडिया के जरिए अपने आका के संपर्क में रहे। संगठन ने जालंधर स्थित सीआरपीएफ कैंप और आईटीबीपी को निशाना बनाने की योजना बनाई थी लेकिन वहां सीसीटीवी कैमरे होने की वजह से ऐसा नहीं कर पाए।

मदद के लिए फ्लाइट से चंडीगढ़ एयरपोर्ट पहुंचे थे दो आतंकी
दोनों ने पूछताछ में बताया कि इसके बाद मकसूदां थाने में धमाकों की योजना तैयार की गई। इसके बाद आरोपियों की मदद के लिए श्रीनगर से दो आतंकी मीर रफूफ और मीर उमर रमजान उर्फ गाजी 13 सितंबर को इंडिगो फ्लाइट से चंडीगढ़ एयरपोर्ट पहुंचे। वहां से दोनों बस में जालंधर बस स्टैंड आए और शाहिद व फैजल के पास पहुंचे। शाहिद और फैजल ने दोनों आतंकवादियों को अपने दोस्तों के पास ठहराया।

13 सितंबर को आतंकवादियों ने मकसूदां थाने की पूरी रैकी की और धमाकों की योजना तैयार की। 14 सितंबर को चारों शाम को मकसूदां थाने के समीप पहुंचे। सभी के पास एक-एक हैंड ग्रेनेड था। चारों मास्क लगाकर पैदल ही मकसूदां थाना तक पहुंचे। शाम 7.40 पर चारों ने हैंड ग्रेनेड थाने के भीतर फेंक दिए और दो टीम बनाकर वहां से अलग-अलग ऑटो में बैठकर बस स्टैंड चले गए। बस स्टैंड से रफूफ और गाजी जेएंडके बस में निकल गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें