दोनों नेताओं के कार्यकाल में देश व प्रदेश का मान-सम्मान बढ़ा है। अत्रे ने कहा कि विपक्ष को भाजपा के प्रति नेगेटिव चीजें ढूंढने से भी नहीं मिल रही हैं। इनेलो प्रवक्ता के नाते वह इस बात को महसूस करते रहे।
अगर कोई दल खत्म होता है तो उसके लिए वह खुद जिम्मेदार
विपक्षी दल इनेलो को खत्म करने के सवाल पर बराला ने कहा कि अगर कोई दल खत्म होता है तो उसके जिम्मेदार वह खुद हैं। वह दल अपने आप को संभाले, हमने किसी को खत्म करने की नहीं ठानी है। हमारे काम सांगठनिक काम के चलते कोई राजनीतिक दल खत्म होता है तो यह हमारा दोष नहीं है।
हमारा पूरा फोकस पार्टी को मजबूत करने पर है। ऐसे में अगर कोई दूसरे राजनीतिक दल का कोई व्यक्ति भाजपा के काम और विचार से प्रभावित होकर पार्टी में आना चाहता है तो उसके लिए दरवाजे खुले हैं। जो लोग आज भाजपा में शामिल हो रहे हैं उनका पार्टी की विचारधारा से कमिटमेंट है, पार्टी टिकट या किसी अन्य शर्त से नहीं।