होली के अवसर पर पाकिस्तान के सिंध के घोटकी से दो नाबालिग हिंदू बहनों को अगवाकर उनका धर्म परिवर्तन कर इस्लामिक रिवाज के अनुसार जबरन शादी करवाने का मामला सामने आया है। पाकिस्तान में गठित हिंदू सेवा वेलफेयर ट्रस्ट के संजेश धंजा ने बताया कि दो बहनों को कुछ मुस्लिम युवा उस समय जबरदस्ती उठाकर ले गए जब हिंदू समाज होली मना रहा था।
पहले पुलिस मामला दर्ज नहीं कर रही थी। बाद में हिंदू संगठनों द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन के बाद एफआईआर तो दर्ज हुई लेकिन न तो दोनों बहनों को अपहरणकर्ताओं से छुड़ाने के प्रयास हुए, न ही किसी की गिरफ्तारी हुई।
इससे पहले फरवरी में भी एक ईसाई लड़की सदफ खान का अपहरण कर लिया गया था जिसका बाद में धर्म परिवर्तन कर एक मुस्लिम से शादी करवा दी गई थी।