खोदाई में मिले हैंड ग्रेनेड व कारतूस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पंजाब के मोगा में खोदाई के दौरान दो हैंड ग्रेनेड और 37 कारतूस मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। हैंड ग्रेनेड की सूचना पाकर पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे और आसपास के इलाके को खाली करवा दिया। पुलिस ने पूरे एरिया को सील कर दिया है।
बताया जा रहा है कि धर्मकोट कस्बे के गांव पंडोरी में खोदाई का काम चल रहा था। इस बीच मजदूरों को हैंड ग्रेनेड और कारतूस जैसी चीज मिली। उन्होंने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी, जिसके बाद अधिकारी मौके पर पहुंचे और लुधियाना से बम डिस्पोजल टीम को भी बुलाया गया। इसके बाद सुरक्षा के तहत अधिकारियों ने हैंड ग्रेनेड को रेत में रख कर डिफ्यूज किया।
जानकारी के अनुसार धर्मकोट कस्बे में खोदाई के दौरान असलहा बरामद होने से मजूदर घबरा गए। मजदूरों ने तुरंत इसकी सूचना ठेकेदार को दी और उसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। सोमवार देर रात को खबर लिखे जाने तक पुलिस बल मौके पर मौजूद था। फिलहाल पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि हैंड ग्रेनेड और कारतूस कहां से आए और इनका इस्तेमाल कहां किया जाना था।