फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: मनीमाजरा में कुत्ते के काटने के बाद दो पक्ष भिड़े, मारपीट और पत्थरबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। मनीमाजरा क्षेत्र में सात वर्षीय बच्चे को कुत्ते के काटने के बाद पुलिसकर्मी और पड़ोसियों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट और पत्थरबाजी तक जा पहुंचा। दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। घटना रविवार दोपहर की है। घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मनीमाजरा थाना प्रभारी मनिंदर सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तरफ से शिकायत आई है, अभी एफआईआर दर्ज नहीं की गई। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार 7 वर्षीय घायल बच्चा पुलिसकर्मी सुमित का बेटा है। बताया गया कि बच्चा घर की छत पर क्रिकेट खेल रहा था। इसी दौरान गेंद नीचे गली में गिर गई। जब वह गेंद लेने नीचे पहुंचा तो पास में मौजूद कुत्ते ने उसे काट लिया। बच्चे के पिता सुमित का आरोप है कि इलाज के लिए जाते समय कुत्ते के मालिक साहिल ने उन्हें अपनी गाड़ी में चलने के लिए कहा। उनका कहना है कि उन्होंने पहले भी कुत्ते को बांधकर रखने की हिदायत दी थी। सुमित ने बताया जब वह बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे तो कुत्ते के मालिक और अन्य दीपक ने उन्हें रोककर इलाज करवाने की बात कही। सुमित को कहा कि अपनी गाड़ी में बच्चे को ले चलते हैं। इसी बात को लेकर बातचीत के बाद बहस शुरू हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों में काफी देर तक मारपीट होती रही। वहीं, साहिल का कहना है कि उन्होंने खुद बच्चे को कुत्ते से छुडवाया और माफी भी मांगी, लेकिन पुलिसकर्मी ने अपने जानकारों को बुलाकर उनके साथ मारपीट की। आरोप है कि साहिल ने भाई और भांजे को मौके पर बुला लिया और उनके साथ मारपीट की। साहिल ने बताया कि हमले में उसके भाई दीपक और भांजा अरमान को चोट आई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें