फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: शहर की सरकार चलाने के लिए 1712 करोड़ का बजट आज होगा पेश

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


चंडीगढ़। मंगलवार को नगर निगम की बैठक मेयर सौरभ जोशी की अध्यक्षता में होगी, जिसमें वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 1712 करोड़ रुपये का बजट पेश किया जाएगा। बजट में 610 करोड़ रुपये पूंजीगत मद और 1102 करोड़ रुपये राजस्व मद में प्रस्तावित हैं। हालांकि यह बजट 398 करोड़ रुपये के घाटे के साथ प्रस्तुत किया जाएगा। पिछले वित्त वर्ष में 2111 करोड़ रुपये का बजट रखा गया था। मंगलवार सुबह पहले वित्त एवं अनुबंध समिति की बैठक में बजट पर चर्चा होगी। वहां से मंजूरी मिलने के बाद इसे दोपहर में निगम सदन की बैठक में पेश किया जाएगा।

ग्रांट में कमी, आय-व्यय में अंतर की आशंका
इस बार निगम ने ग्रांट-इन-एड के रूप में 1248 करोड़ रुपये की मांग रखी है जबकि यूटी प्रशासन से बजट अनुमान में 850 करोड़ रुपये ही प्राप्त हुए हैं। ऐसे में पूरे वर्ष के दौरान 398 करोड़ रुपये की कमी रहने की संभावना है। पिछले वित्त वर्ष 2025-26 में 1704 करोड़ रुपये की ग्रांट का प्रावधान था, जिसे इस बार घटाकर 1248 करोड़ रुपये कर दिया गया है—यानी 456 करोड़ रुपये कम। सूत्रों के अनुसार निगम को पहले से अनुमान था कि पूरी मांग के अनुरूप ग्रांट मिलना संभव नहीं होगा, इसलिए यथार्थपरक राशि रखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विकास कार्यों के लिए प्रमुख प्रावधान
सड़कों और पार्किंग पर 14 करोड़ रुपये
जल आपूर्ति प्रणाली पर 61.75 करोड़ रुपये
मोटर वाहन व मशीनरी पर 54.20 करोड़ रुपये
बरसाती पानी निकासी पर 50 करोड़ रुपये
सीवरेज व्यवस्था पर 44.50 करोड़ रुपये
गैर-सरकारी भवनों पर 40 करोड़ रुपये
ठोस कचरा प्रबंधन पर 32.50 करोड़ रुपये
वार्ड विकास फंड के लिए 30.80 करोड़ रुपये
राजस्व मद में वेतन सबसे बड़ा खर्च
राजस्व मद में वेतन पर सबसे अधिक 338.6 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान
पेंशन पर 58 करोड़, सफाई व्यवस्था पर 54 करोड़, भत्तों पर 33.86 करोड़ और ईंधन पर 32 करोड़ रुपये प्रस्तावित
461 करोड़ रुपये राजस्व जुटाने का लक्ष्य

461 करोड़ रुपये राजस्व जुटाएगा नगर निगम



नगर निगम ने 461 करोड़ रुपये राजस्व जुटाने का लक्ष्य रखा है। इसमें वॉटर चार्ज से 16.80 करोड़, वाणिज्यिक संपत्ति कर से 62 करोड़, आवासीय संपत्ति कर से 28 करोड़, पार्किंग फीस से 50 करोड़, कचरा संग्रहण शुल्क से 30 करोड़ और बिजली बिल पर कर से 20 करोड़ रुपये जुटाने का अनुमान है। अब सभी की नजर निगम सदन की बैठक पर रहेगी, जहां इस घाटे वाले बजट पर चर्चा होने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें