फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पल में बदली किस्मत: दो दोस्त 200 रुपये से बने करोड़पति, बोले- बेरोजगार बेटों को बिजनेस कराएंगे

Thu, 05 Oct 2023 04:20 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)

सार

अचानक किस्मत बदलने से दोनों दोस्त बेहद खुश हैं। अब इन पैसों से वह अपने बेरोजगार बेटों को बिजनेस कराएंगे। पंजाब के अबोहर में यह खबर बेहद चर्चा में है। 
विज्ञापन
लॉटरी जीतने के बाद दोनों दोस्तों का मुंह मीठा करते लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के अबोहर में दो दोस्तों की किस्मत मिनटों में बदल गई। खुशी ऐसी है कि उन्होंने मिठाई बांटना शुरू कर दी। दरअसल, पंजाब स्टेट मासिक डियर लॉटरी का पहला डेढ़ करोड़ का इनाम इन दोस्तों का निकला है। 

विज्ञापन


दोनों दोस्तों ने मिलकर ये लॉटरी का टिकट घंटाघर के बाहर एक लॉटरी विक्रेता से रविवार को ही खरीदा था। वहीं रविवार रात को ड्रा निकाला गया और ये दोनों दोस्त डेढ़ करोड़ के विजेता बने।

जोगिंदर उर्फ कुकी व उसका दोस्त रमेश सिंह ने इनाम निकलने के बाद बताया कि वह पिछले लंबे समय से मिलकर ही लॉटरी टिकट खरीदा करते थे। इससे पहले कई बार छोटे इनाम तो निकले लेकिन पहली बार डेढ़ करोड़ का इनाम निकला है। उन्होंने बताया कि यह लॉटरी उन्होंने घंटाघर चौक पर स्थित ज्ञान लॉटरी सेंटर से खरीदी थी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 200 रुपये की दो लॉटरी टिकट खरीदे थे। इसमें एक टिकट (नंबर-525055) पर डेढ़ करोड़ का इनाम निकला। जोगिंदर उर्फ कुकी की कपड़े की छोटी दुकान है और वह पहले खुद भी लॉटरी टिकट बेचा करते थे जबकि दोस्त रमेश सिंह बिजली बोर्ड का सेवानिवृत्त मीटर रीडर हैं। उन्हें जैसे ही डेढ़ करोड़ के इनाम निकलने का पता चला तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने बताया कि वह इस पैसे से अपने बेरोजगार बेटों को रोजगार कराएंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें