फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: कजहेडी में दो दोस्तों पर चाकू से हमला, एक गंभीर रूप से घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-36 पुलिस क्षेत्र में रविवार को चार-पांच युवकों ने पुरानी रंजिश के चलते दो दोस्तों पर चाकू से हमला कर दिया। अर्जुन, जो सेक्टर-52 कजहेडी का निवासी है, की पीठ में चाकू लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

सेक्टर-36 थाना पुलिस ने अर्जुन की शिकायत पर सुमित, गुलशन, रेहान, रसिया और अन्य के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभी तक किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।
पुलिस के अनुसार कुछ दिन पहले 52/53 डिवाइडिंग रोड के पास जागरण के दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई थी। उसी पुराने विवाद को लेकर रविवार को आरोपियों ने अर्जुन और उसके दोस्त पर हमला किया।
विज्ञापन

अर्जुन और उसका दोस्त सेक्टर-52, महाकाल ट्रैवल्स के पास पार्क में बैठे थे तभी डंडे और तेजधार हथियार लेकर आरोपी आए और उन पर हमला किया। घायल अर्जुन को तुरंत जीएमएसएच-16 अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस आरोपियों की तलाश में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें