फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद सुखदेव के जन्मदिवस पर भिड़ गए दो परिवार, खुद को बताने लगे असली वारिस

Tue, 16 May 2017 09:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
सुखदेव - फोटो : File Photo
विज्ञापन
अमर शहीद सुखदेव के जन्म दिवस को समर्पित राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन गुरु नानक भवन में किया गया। इसमें मुख्य तौर पर पंजाब के ग्रामीण विकास, पंचायत, जलापूर्ति और सैनिटेशन विभाग के मंत्री तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा शामिल हुए। इस समारोह की समाप्ति पर उस समय अजीब स्थिति उत्पन्न हो गई जब शहीद के वारिस का दावा करने वाले दो परिवार मीडिया के सामने ही एक दूसरे से उलझ गए और एक दूसरे को नकली वारिस होने बताने लगे।
विज्ञापन


जालंधर से पहुंचे शहीद के वारिस का दावा करने वाले सुभाष थापर ने जिला प्रशासन द्वारा शहीद सुखदेव के वंशजों को उचित सम्मान न देने पर गहरा रोष जताया। उन्होंने कहा कि वह इस समारोह का बायकाट तो नहीं करते लेकिन उचित सम्मान न दिए जाने का अफसोस जरूर है। उन्होंने कहा कि वह किसी प्रकार का क्लेम नहीं करते है। उनकी एक ही मांग है कि शहीद की जन्म स्थली को सरकार अपने हाथ में लेकर लाइब्रेरी और म्यूजियम स्थापित करे।

वहीं शहीद सुखदेव के नाती विशाल नैयर को जिला प्रशासन ने सम्मानित किया। उन्होंने मीडिया के सामने ही जालंधर के सुभाष थापर के दावे को झूठ करार दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से मांग की कि शहीद के सही वंशज के बारे में जांच करवाकर झूठे लोगों पर एफआईआर दर्ज की जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें