फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल में भीषण हादसा, बारात में जा रहे हैंडबाल खिलाड़ी समेत दो की मौत, तीन की हालत गंभीर

Sat, 15 Feb 2020 12:43 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, असंध (करनाल)

सार

कार से बारात जा रहे थे युवक, असंध-कैथल रोड स्थित गांव खेड़ी सर्फअली के समीप हादसा।
चार जख्मी, तीन की हालत गंभीर होने पर किया गया रेफर।
कैथल के गांव क्योड़क और ग्योंग के रहने वाले थे मृतक।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त कार।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बारात में आ रही एक कार असंध कैथल रोड स्थित गांव खेड़ी सर्फअली के समीप सड़क पर गड्ढा होने से अनियंत्रित हो गई और पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार हैंडबाल के खिलाड़ी और एक अन्य युवक की मौत हो गई, जबकि चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


घायलों को इलाज के लिए असंध के नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां से गंभीर हालात होने पर तीन युवकों को करनाल के कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया, जबकि एक युवक का इलाज असंध के नागरिक अस्पताल में चल रहा है। 

कैथल के गांव क्योड़क निवासी हैंडबाल खिलाड़ी शुभम और गांव ग्योंग निवासी युवक प्रवीन, रविंद्र, मनीष, राहुल पुत्र जोगिंद्र, राहुल पुत्र जसविंद्र एक स्विफ्ट कार में सवार होकर करीब पौने तीन बजे अपने साथी प्रवीन की बारात में ग्योंग से असंध आ रहे थे। जब वे गांव खेड़ी सर्फअली के पास पहुंचे तो सड़क में गड्डा आने से चालक का संतुलन बिगड़ गया, जिस कारण कार अनियंत्रित हो गई। 
विज्ञापन


इससे कार ढाबे के पास एक पेड़ में जा टकराई। हादसे में 17 वर्षीय हैंडबाल के नेशनल खिलाड़ी शुभम निवासी क्योड़क जिला कैथल, गांव ग्योंग निवासी 18 वर्षीय प्रवीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर रविंद्र, मनीष, राहुल पुत्र जोगिंद्र को करनाल रेफर कर दिया। घायल राहुल पुत्र जसविंद्र का इलाज असंध में ही चल रहा है। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

थाना प्रभारी सुरेंद्र सिधु ने बताया कि कार में सवार शुभम निवासी गांव क्योड़क जिला कैथल और प्रवीन निवासी ग्योंग की मौके पर मौत हो गई। हादसा सड़क में हुए गड्डे के कारण कार अनियंत्रित होने से हुआ। दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है, जबकि तीन घायलों को करनाल रेफर कर दिया गया है और एक का इलाज असंध के नागरिक अस्पताल में चल रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें