फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलटा, ताया और भतीजे की दबकर मौत, खेत में यूरिया डालने गए थे

Tue, 17 Dec 2019 06:35 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मल्लांवाला (फिरोजपुर)
विज्ञापन
Punjab - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

थाना मल्लांवाला के अंतर्गत बस्ती अमर सिंह वाली में मंगलवार सुबह खेत में खाद डालते समय ट्रैक्टर पलट गया। ट्रैक्टर के नीचे दबकर ताया और भतीजे की मौत हो गई। किसान कुलवंत सिंह निवासी बस्ती अमर सिंह वाली ने बताया कि उसका भाई गुरदेव सिंह (32) सुबह ट्रैक्टर पर यूरिया लेकर गेहूं में डालने गया था। 

विज्ञापन


उसके साथ मेरा बेटा खुशदीप सिंह (8) भी गया था। खेतों में यूरिया डालने के बाद दोनों ट्रैक्टर पर सवार होकर घर लौटने लगे। अचानक अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर खेत में ही पलट गय। इससे गुरदेव सिंह व खुशदीप सिंह ट्रैक्टर के नीचे दब गए। धुंध होने के कारण आसपास के खेतों में काम कर रहे लोगों को ट्रैक्टर पलटने के बारे में पता नहीं चला और काफी देर तक दोनों के दबे होने के कारण मौत हो गई। 

इस घटना की सूचना मिलते ही पूरा गांव घटनास्थल पर एकत्र हो गया। धुंध और ठंड के चलते खुशदीप सिंह स्कूल नहीं गया था। वह अपने ताया गुरदेव के साथ खेतों में खाद डालने के लिए चला गया। खुशदीप स्कूल गया होता तो उसकी जान बच सकती थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें