फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में नहीं थम रहा नशे से मौत का सिलसिला, दो माह में सिर्फ मोगा में कई 10 जानें

Fri, 30 Aug 2019 12:46 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोगा/फिरोजपुर (पंजाब)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मोगा के थाना अजीतवाल के गांव कोकरी कलां के पास खेत में 34 वर्षीय एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। शव के पास से एक सिरिंज भी बरामद हुई है। जिसके बाद पुलिस द्वारा की गई जांच में सामने आया है कि नशे की ओवरडोज के कारण ही व्यक्ति की मौत हुई है। 

विज्ञापन


जांच अधिकारी थाना अजीतवाल के एएसआई सोहन सिंह के अनुसार बलवीर सिंह किसान निवासी कोकरी कलां ने गुरुवार की सुबह करीब छह बजे पुलिस को फोन पर सूचना दी कि उसके खेत में मोटर वाले कमरे के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा है। 

पुलिस ने मौके पर जाकर देखा तो शव के पास एक सिरिंज पड़ी थी। जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। मामले की जांच करने पर पुलिस को पता चला कि मृतक मोहम्मद असलम (34) पुत्र रसीद मोहम्मद निवासी कोकरी कलां का रहने वाला है। पेशे से वह लिखारी है। 
विज्ञापन


मोहम्मद असलम के भाई जलालदीन ने पुलिस को बताया कि बुधवार की शाम करीब छह बजे मोहम्मद असलम को किसी का फोन आया और वह घर से चला गया। इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटा और गुरुवार सुबह उसका शव बरामद हुआ।    

जलालदीन का कहना है कि कुछ समय पहले मोहम्मद असलम नशा करता था। लेकिन बाद में उसने नशा छोड़ दिया था, परिवार को शक है कि मोहम्मद असलम को नशे की ओवरडोज देकर मारा गया है। जिसके बाद पुलिस ने जलालदीन के बयान पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन

यहां एएसआई सोहन सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच के दौरान पता चला है कि मोहम्मद असलम ने कुछ साल पहले एक हिंदू लड़की के साथ लव मैरिज करवाई थी और बाद में उसका तलाक भी हो गया था। 

...दो माह में नशे ने ली 10 जानें
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार अगर बात करें तो करीब सात लोगों की मौत बीते दो नाह में नशे की ओवरडोज के कारण है चुकी है, जबकि तीन अन्य मामले अभी जांच अधीन है, जिनमें पुलिस को अंदेशा है कि नशे की ओवरडोज ही मौत का कारण रही है। कैप्टन सरकार के नशा मुक्त समाज करने को वादे को पंजाब का मोगा जिला भरपूर उजागर कर रहा है।

बता दें कि प्रदेश सरकार की ओर से कई बार ऐसी घोषणाएं की जा चुकी है कि जिस इलाके में नशे की ओवरडोज के कारण किसी की मौत होगी, उस इलाके का थाना प्रभारी सस्पेंड कर दिया जाएगा। लेकिन यह वादा भी हवा में ही है।

नशे की ओवरडोज से नौजवान की मौत
उधर, फिरोजपुर के गांव बग्गेके पिपल में गुरुवार शाम को नशे का इंजेक्शन लगाने से एक 28 वर्षीय नौजवान की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक रणजीत सिंह उर्फ बब्बू पुत्र रेशम सिंह निवासी गांव बग्गेके पिपल पिछले लंबे समय से नशा करने का आदी था।

गुरुवार को वह अपने दोस्तों के साथ गांव से गुजरती नहर के पास गया। वहां पर वह नशे का इंजेक्शन लगाने लगा। इंजेक्शन लगाते ही उसकी मौत हो गई। मृतक के परिजनों का कहना है कि पिछले कई सालों से रणजीत नशा कर रहा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें