फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bathinda: गांव कोठ गुरु में सूए से मिले युवक-युवती के शव, जांच में जुटी पुलिस टीम

Sat, 03 Aug 2024 04:44 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)

सार

शव की हालत को देखकर यह प्रतीत होता है कि दोनों की उम्र 25 से 30 साल के बीच है। सहारा टीम के अनुसार युवती का शव चार दिन पुराना व युवक का एक दिन पुराना लग रहा है। युवती ने टी-शर्ट और पजामा पहना है, जबकि युवक ने केवल एक शर्ट पहनी हुई है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बठिंडा के गांव कोठ गुरु में स्थित एक सूए से शनिवार सुबह दो शव बरामद हुए हैं, इसमें एक युवक व दूसरा शव युवती का है। घटना की सूचना मिलने पर सहारा जनसेवा की टीम के अलावा थाना यंगत पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


पुलिस की देखरेख में सहारा टीम ने दोनों शवों को सूए से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल बठिंडा की मोर्चरी में पहुंचाया। फिलहाल शवों की पहचान नहीं हो सकी है। शव की हालत को देखकर यह प्रतीत होता है कि दोनों की उम्र 25 से 30 साल के बीच है। सहारा टीम के अनुसार युवती का शव चार दिन पुराना व युवक का एक दिन पुराना लग रहा है। युवती ने टी-शर्ट और पजामा पहना है, जबकि युवक ने केवल एक शर्ट पहनी हुई है। पुलिस व सहारा टीम शवों की पहचान करने की कोशिश कर रही है, ताकि पता लगाया जा सके कि उनकी मौत कैसे व किन कारणों के चलते हुई है। पुलिस का कहना है कि मौत के असल कारणों का पता पोस्टमार्टम होने के बाद ही चलेगा। फिलहाल पुलिस आसपास के गांवों से शवों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें