दो दिवसीय लाइफ स्टाइल प्रदर्शनी वार्डरोब शनिवार को सेक्टर-17 के होटल पार्क प्लाजा शुरू हुई।
प्रदर्शनी आज भी सुबह 10 बजे से रात 9 बजे तक चलेगी। इसमें महिलाओं की पसंद के कपड़े, आभूषण, फुटवियर और घर की साज सज्जा से जुड़ी आकर्षक वस्तुएं प्रदर्शित की जा रही हैं।
इसका आयोजन रेजोनेंस इंडिया ने किया है, जो कि इसी तरह की प्रदर्शनियां लगाने में अग्रणी हैं। इस प्रदर्शनी गर्मियों में पहने जाने वाले वस्त्रों का कलेक्शन प्रदर्शित किया जा रहा है।
वार्डरोब एग्जीबिशन की आयोजक नेहा अमित सिंगला ने बताया कि चंडीगढ़ बहुत ही रंगीला शहर है। यहां के लोग फैशन को लेकर काफी जागरूक हैं।
हर हफ्ते ही यहां कोई न कोई प्रदर्शनी लगती रहती है। उन्हें उम्मीद है कि इस प्रदर्शनी को लोग पसंद करेंगे। वार्डरोब प्रदर्शनी में एक स्टॉल ग्लास कॉन्सेप्ट्स कंपनी का है, जो कांच से फोटो को लेमिनेट करने की तकनीक लेकर आई है।
वहीं, डिवास डिजेनो, किड्ज डिजाइनर स्टूडियो और गीतिका क्रिएशंस के स्टॉल्स पर काफी कुछ नया देखने को मिला। गीतिका डरगन के दिल्ली स्थित डिजायनर स्टूडियो में दो घंटें के अंदर ही ग्राहक की पसंद और मांग के अनुरूप ड्रेस तैयार करके दी जाती है।