फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालड़ू में दो हादसे: गांव जड़ोत में 17 और हुमायूंपुर तिसंबली में 10 वर्षीय बच्चा तालाब में डूबा

Tue, 22 Jun 2021 02:37 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लालड़ू (पंजाब)

सार

पंजाब के लालड़ू क्षेत्र के दो अलग-अलग गांव में हुए हादसे से कोहराम मच गया। यहां के दो गांवों में तालाब में डूबने से दो बच्चों की जान चली गई। इनमें से एक युवक ने नहाने के लिए तालाब में छलांग तो लगाई लेकिन फिर वह मृत ही बाहर निकला। दूसरे बच्चे की भी नहाते वक्त डूबने से मौत हुई है। वह मूलरूप से बिहार का रहने वाला था। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोमवार को लालड़ू के गांव जड़ोत में तालाब में नहाने गए एक 17 साल के लड़के और गांव हुमायूंपुर-तिसंबली में 10 साल के लड़के की मौत हो गई। इनमें से 17 साल के मृतक सागर का शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मॉर्चरी में रखवा दिया गया है। जबकि 10 साल के मृतक सोनू का शव परिजनों को सौंप दिया गया है

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक गांव जड़ोत निवासी 17 साल का सागर पुत्र ओमप्रकाश करीब साढ़े 4 बजे दो दोस्तों के साथ गांव के नजदीक खेल स्टेडियम के पास बने तालाब में नहाने पहुंचा था। जैसे ही सागर ने तालाब में नहाने के लिए छलांग लगाई तो वह तालाब में नीचे दलदल में धंस गया और ऊपर नहीं आ सका। जब उसके दोनों दोस्तों ने देखा कि सागर पानी से बाहर नहीं आया तो वे घबरा गए और भागकर ग्रामीणों को बताया और उन्होंने दमकल विभाग डेराबस्सी को सूचित किया। 

इसके बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने रस्सों की मदद से सागर को तालाब से बाहर निकाला। लेकिन तब तक सागर की मौत हो चुकी थी। उसके परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल डेराबस्सी की मॉर्चरी में रखवा दिया है, आज उसका पोस्टमार्टम किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दूसरे मामले में थाना हंडेसरा के अंतर्गत आते गांव हुमायूंपुर-तिसंबली में 10 साल के सोनू की भी तालाब में नहाते समय डूबकर मौत मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक सोनू पुत्र प्रवेश राम जो कि मूलरूप से गांव पचपक्कड़ी, बिहार का रहने वाला था। फिलहाल उसका परिवार डेराबस्सी के गांव हुमायूंपुर में किराए के मकान में रह रहा है और पिता नजदीक ही एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। 

सोनू अपने दोस्तों के साथ गांव के तालाब में नहाने के लिए गया था। तालाब में नहाते हुए अचानक उसका पैर गहराई वाली जगह फिसल गया और वह नीचे डूब गया। दोस्तों ने उसके परिजनों को बताया। वह पुलिस को सूचना देकर मौके पर पहुंचे और गोताखोरों को बुलाया गया। लेकिन जब काफी देर उसको ढूंढकर पानी से बाहर निकाला तो तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। यहां तालाब में उसकी लाश ढूंढने में करीब चार घंटे मशक्कत करनी पड़ी, तब उसकी लाश मिली और बाहर निकाली। पुलिस ने धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर शव उसके परिजनों को सौंप दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें