फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: बुल्गारिया के लिए भारतीय टीम के सदस्य बने चंडीगढ़ के दो जिम्नास्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। बुल्गारिया के बुर्गास में 29 से 31 मई 2026 तक आयोजित होने वाले फिग एक्रो वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में चंडीगढ़ के दो जिम्नास्टों, एक कोच और एक डेलीगेशन हेड को चुना गया है। इस टीम में चंडीगढ़ के अंतरराष्ट्रीय जिम्नास्ट दविंदर सिंह और मोहित भंडारी को शामिल किया गया है। जबकि सेक्टर-7 के स्पोर्ट्स कॉप्लेक्स में कोचिंग देने वाले कोच शुभम आर्या को भारतीय टीम का कोच बनाया गया है। दीपक गुप्ता को एक्रोबेटिक टीम का डेलीगेशन हेड नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

मोहित भंडारी अंतरराष्ट्रीय जिम्नास्ट हैं और वह मेन्स पेयर में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। इसके साथ ही टीम में दविंदर सिंह भी चंडीगढ़ के हैं और वह भी मेन्स पेयर इवेंट में प्रतिभागिता करेंगे। इसके साथ ही टीम में उत्तराखंड के जिम्नास्ट शिवम बिस्वास और मोहम्मद अरशद भी मेन्स पेयर में प्रतिभागिता करेंगे। इस टीम में शामिल पश्चिम बंगाल के अभिजीत देबनाथ प्रतियोगिता में जज होंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें