फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: चुनावों के मद्देनजर लगी नाकाबंदी, अवैध हथियारों समेत दो पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी से खरीद कर फिरोजपुर ले जा रहे थे, दो दिनों की रिमांड लेकर पूछताछ शुरू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। लोकसभा चुनावों के मद्देनजर लगाई नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने दो नौजवानों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से एक अवैध पिस्टल और दो मैगजीन बरामद किए हैं, जिनकी पहचान शिवम कुमार नरूला और हर्ष दोनों निवासी फिरोजपुर के तौर पर हुई है। आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत थाना शंभू में पुलिस ने केस दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एसएसपी वरूण शर्मा ने बताया कि लोकसभा चुनावों के मद्देनजर थाना शंभू के इंचार्ज इंस्पेक्टर अमनपाल सिंह विर्क की अगुवाई में पुलिस ने तेपला-बनूड़ मेन हाईवे पर नाकाबंदी कर रखी थी। इस दौरान दो आरोपियों शिवम कुमार नरूला व हर्ष को काबू करके इनके कब्जे से एक अवैध पिस्टल व दो मैगजीन बरामद किए गए। पुलिस के मुताबिक आरोपी पकड़ी गई पिस्टल को यूपी से खरीद कर लाए थे। इस पिस्टल को लेकर दोनों आरोपी फिरोजपुर की तरफ जा रहे थे। आरोपियों को अदालत में पेश करके इनका दो दिनों का रिमांड लिया गया है। इस दौरान आरोपियों से पूछताछ की जाएगी कि फिरोजपुर में यह हथियार किसको सप्लाई किए जाने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें