फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में ट्रैफिक कम करने के लिए ये है प्लान

Wed, 04 Dec 2013 01:14 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में ट्रैफिक के बढ़ते बोझ को कम करने के लिए चंडीगढ़ प्रशासन दो बाईपस बनाएगा।
विज्ञापन


इनको बनाने का उद्देश्य है कि बाहर के शहरों से चंडीगढ़ आने वाला ट्रैफिक शहर में प्रवेश न करे, जिससे शहर में ट्रैफिक जाम न हो सके।

प्रशासन इस्टर्न और वेस्टर्न बाईपास बनाने की तैयारी कर रहा है। वेस्टर्न बाईपास मुल्लांपुर जंक्शन के पास बनाया जाएगा और इस्टर्न बाईपास रेलवे स्टेशन की तरफ बनेगा।

इस्टर्न बाईपास के बनने से ट्रिब्यून चौक पर ट्रैफिक कम होगा। प्रशासन के अधिकारियों के अनुसार, रेलवे लाइट प्वाइंट से दड़वा के रास्ते एक नई सड़क बनेगी जो विकासनगर (मौली जागरां) में बन रहे रेल अंडर ब्रिज (आरयूबी) के पास से होते हुए हल्लोमाजरा की तरफ निकलेगी।
विज्ञापन


इस सड़क को बनाने के लिए चंडीगढ़ प्रशासन को रेलवे की जमीन अधिग्रहित करनी होगी। प्रशासन रेलवे की जमीन अधिग्रहित करने के बदले में और जमीन देगा।

इस सड़क के बनने से जीरकपुर से आईटी पार्क जाने या मध्यमार्ग पर आने के लिए लोगों को ट्रिब्यून चौक तक नहीं आना होगा।

एयरपोर्ट लाइट प्वाइंट के बाद अगले लाइट प्वाइंट से लोग मौली जागरां की ओर मुड़ेंगे और इस नई सड़क से रेलवे लाइट प्लाइंट तक पहुंच जाएंगे।

वेस्टर्न बाईपास मुल्लांपुर जंक्शन पर बनेगा और यहां प्रशासन विकासनगर में बन रहे रेल अंडर ब्रिज की तर्ज पर बाईपास बनाएगा।

इससे पंजाब में मोहाली या खरड़ से आने वाला ट्रैफिक सीधा पीजीआई की तरफ आ जाएगा और कुराली से आने वाला ट्रैफिक नीचे से निकल जाएगा।

इससे पंजाब से पीजीआई इलाज के लिए आने वाले लोगों को चंडीगढ़ में प्रवेश नहीं करना पड़ेगा। चंडीगढ़ के वित्त और इंजीनियरिंग सचिव वीके सिंह ने कहा कि दो नए बाईपास बनने से शहर में ट्रैफिक को बोझ कम हो जाएगा।

इसका फायदा यह होगा कि बाहर के शहरों से आने वाले ट्रैफिक को शहर के अंदर आने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

पंचकूला के लिए वैकल्पिक सड़क
मध्य मार्ग पर चंडीगढ़ और पंचकूला के बीच वाहनों की बढ़ती तादात को कम करने के लिए प्रशासन एक और वैकल्पिक सड़क भी बना रहा है।

यह सड़क इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 से रेलवे स्टेशन के करीब से होते हुए (कलाग्राम के पीछे) मौलीजागरां के रास्ते पंचकूला के सेक्टर-17 में जाकर मिलेगी।

इस सड़क का एक हिस्सा रेलवे स्टेशन की तरफ भी जाएगा और यही सड़क पंचकूला की तरफ के स्टेशन से भी जुड़ेगी।

कंसलटेंट करेगा ट्रैफिक का सर्वे
चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से ट्रिब्यून और ट्रांसपोर्ट चौक पर बढ़ते ट्रैफिक को कम करने के लिए कंसलटेंट नियुक्त कर रहा है।

प्रशासन के इंजीनियरिंग विभाग की ओर से ट्रिब्यून चौक से यूटी की सीमा (अंबाला की तरफ) और ट्रांसपोर्ट चौक से पंचकूला की तरफ बढ़ते ट्रैफिक को कम करने के सुझाव देने के लिए नामी कंसलटेंट्स से एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट आमंत्रित किए थे।
विज्ञापन


इसके आधार पर प्रशासन ने कंसलटेंट का चयन कर लिया है। पहले प्रशासन ने राइट्स से इन दो चौक पर ट्रैफिक को कम करने को लेकर स्टडी कराने का विचार किया था, लेकिन प्रशासन ने यह काम किसी एक एजेंसी को सौंपने की जगह इसके लिए एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट आमंत्रित कराए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें