फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozpur News: फिरोजपुर में काल बनी मिनी बस, बाइक को मारी टक्कर, दो सगे भाइयों की मौत

Tue, 22 Aug 2023 04:57 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)

सार

पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपी को काबू किया जाएगा। थाना मक्खू पुलिस ने अज्ञात मिनी बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजपुर में मक्खू स्थित बर्ड सेंचुरी के नजदीक तेज रफ्तार मिनी बस ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार दो सगे भाइयों की मौत हो गई। घटना को अंजाम देकर मिनी बस चालक वहां से फरार हो गया। उधर, थाना मक्खू पुलिस ने मंगलवार को आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्जकर आगे की तफ्तीश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


सोमा रानी निवासी मंड इंद्रपुर (कपूरथला) ने पुलिस को बताया कि वह अपने भाई गुरमेज सिंह के साथ बाइक पर जा रही थी जबकि उनका पति मंगल सिंह (40) और जेठ किशन सिंह (42) दूसरी बाइक पर थे। दोनों किसी निजी कार्य से हरिके पत्तन गए थे। वहां से दोनों घर लौट रहे थे।  

जैसे ही जालंधर रोड स्थित बर्ड सेंचुरी के नजदीक पहुंचे तो एक तेज रफ्तार मिनी बस ने पति और जेठ की बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में मंगल सिंह व किश्न सिंह की मौत हो गई। घटना को अंजाम देकर मिनी बस चालक वहां से फरार हो गया। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस ने पहुंच कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा गया।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपी को काबू किया जाएगा। थाना मक्खू पुलिस ने अज्ञात मिनी बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें