फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणाः दिल्ली-जयपुर हाईवे पर भिड़े छह वाहन, दो युवकों की मौत, 12 से ज्यादा लोग घायल

Sat, 28 Dec 2019 01:05 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी(हरियाणा)
विज्ञापन
हाईवे पर भिड़े वाहन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
घने कोहरे के कारण दिल्ली-जयपुर हाईवे पर एक के बाद एक छह वाहन आपस में भिड़ गए। हादसे में दो युवकों की मौत की खबर है। 12 से ज्यादा लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हरियाणा के रेवाड़ी में हाईवे नंबर आठ पर यह हादसा हुआ। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। वाहनों को सड़क से हटवाने के लिए पुलिस टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी। उसके बाद ही हाईवे पर लगा जाम खुल पाया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह करीब चार बजे अलवर से एक पिकअप सब्जी लेकर दिल्ली जा रही थी। कोहरे के चलते ओठी कट के पास पिकअप पलट गई। इसके बाद देखते-देखते 6 से अधिक वाहन आपस में टकरा गए। इसमें एक बस भी टकराई, जिसमें 50 से अधिक यात्री सवार थे। बस जयपुर से दिल्ली जा रही थी। हादसा इतना दर्दनाक था कि बस चालक का पैर कटकर दूर जा गिरा। इस दौरान करीब दो घंटे तक हाईवे पर जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें